अगर बात करें सर्दी के मौसम की तो गर्मियों के मुकाबले ठंड के मौसम को ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन ठंड में परेशानियां भी बढ़ जाती हैं और इन परेशानियों में से एक है बालों में डैंड्रफ की समस्या। ठंड के मौसम में अधिकतर लोगों को बालों में रूसी या डैंड्रफ की समस्या से गुजरना पड़ता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो ये आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है।

क्यों होते हैं बालों में डैंड्रफ?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बालों में डैंड्रफ होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि फंगल इंफेक्शन, स्कैल्प में नमी की कमी या केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ज्यादा करना।

ऐसे पाएं डैंड्रफ से छुटकारा

न करें गर्म पानी से हेयर वॉश

अक्सर ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाना पसंद किया जाता है, जिस वजह से हेयर वॉश भी गर्म पानी में ही करने का मन करता है। लेकिन ऐसा करना डैंड्रफ की समस्या उजागर करता है। गर्म पानी से स्कैल्प शुष्क हो जाता है, जिससे भी रूसी की समस्या हो जाती है। इसलिए बाल धोते समय ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

हेयर प्रोडक्ट्स

बहुत ज्यादा हेयर प्रोडक्ट्स यूज करने से भी डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। खासकर लीव-ऑन कंडीशनर, जैल या हेयरस्प्रे जैसे हेयरकेयर प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से स्कैल्प पर जमाव हो सकता है, जिससे डैंड्रफ की परेशानी उजागर हो जाती है।

मॉइस्चराइजिंग शैंपू

जैसा कि आपको बताया गया है कि स्कैल्प में नमी की कमी डैंड्रफ का कारण बन सकती है। इसलिए ठंड के मौसम में स्कैल्प को हाइड्रेट रखने और डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए हेयर वॉश के लिए मॉइस्चराइजिंग शैंपू का इस्तेमाल करें। आप टी ट्री ऑयल, सैलिसिलिक एसिड और केटोकोनाज़ोल जैसे इंग्रेडिएंट्स वाले शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *