गंगा नदी प्राचीन काल से ही लोगों की आस्था का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि गंगा में नहाने से पाप धुलेंगे और व्यक्ति पवित्र हो जाता है। इसलिए हर साल अच्छी संख्या में लोग गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार में जाते हैं। वहीं त्योहारों में हर की पौड़ी पर बहुत ज्यादा भीड़ भी होती है। अब हाल ही में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक रिपोर्ट जारी की है इस रिपोर्ट की मानें तो गंगा का पानी प्रदूषित हो चुका है। यह पानी सिर्फ नहाने का योग्य है पीने के लिए नहीं।
पीने के लिए नहीं रहा गंगा का पानी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मानें तो गंगा के पानी की गुणवत्ती की जांच भी गई है। जांच के बाद अधिकारियों ने कहा कि यह पानी बी क्वालिटी का है इसलिए यह पीने के लिए नहीं है हालांकि आप स्नान कर सकते हैं। गंगा का पानी साफ करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कुछ योजनाएं भी बना रही है। बोर्ड की मानें तो पिछले 5 सालों में पानी काफी हद तक सुधरा है और प्रदूषण में भी कमी आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो गंगाजल में कॉलीफॉर्म 120 एमपीएन तक पहुंच गया है जिसका साफ-साफ मतलब है कि यह पानी पीने लायक नहीं है।

गंदा पानी पीने से शरीर को होंगे ये नुकसान
गंदा पानी आपको सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है।
. इसे पीने से उल्टी, दस्त या डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
. इस तरह का पानी पीने से डिहाइड्रेशन होने के अलावा आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है।

. गंदा पानी आपकी किडनी पर बुरा असर डालेगा और किडनी स्टोन भी हो सकता है।
. यदि आप गंदा पानी पिएंगे तो आपकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर होगा।
. आपको पाचन संबंधी समस्याएं, पेट दर्द या फिर क्रैंप्स भी हो सकते हैं।
