आप जैसी भी चीजें खाते हैं या जो भी डाइट लेते हैं उसका असर हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए और उसमें जरुरी पोषक तत्व शामिल करने चाहिए। एक्सपर्ट्स की मानें तो अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स से भरपूर न्यूट्रिशनल फूड्स शामिल करके आप अपने दिमाग और मेंटल हेल्थ को सुधार सकते हैं। ये फूड्स डाइट में शामिल करने से आपका तनाव भी कम होगा और मूड भी अच्छा रहेगा। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे फूड्स जो आपके दिमाग के लिए सही साबित होंगे।

फ्रूट्स

आप सेब, संतरा, अनार और मौसमी जैसे लो शुगर कंटेंट वाले फ्रूट्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को भी साफ करेंगे। इनमें विटामिन-सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है और विटामिन-सी आपकी स्किन के लिए भी बेहद फायेदमंद रहेगा।

नट्स और सीड्स

अलसी के बीज, चिया सीड्स, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अखरोट और बादाम दिमाग की हेल्थ को सुधारेंगे। इन सभी का सेवन करने से याददाश्त मजबूत होगी।

सब्जियां

ब्रोकली, पालक, चुकंदर, प्याज और टमाटर जैसी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ऐसे में आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी होगी।

जड़ी-बूटियां और मसाले

हल्दी, दालचीनी, रोजमेरी और सेज जैसी जड़ी-बूटियां आपके लिए फायदेमंद रहेगी। यह ब्रेन सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाएंगी। इनका सेवन करने से हमारी बॉडी पर एंटी-इंफ्लेमेटरी इफेक्ट भी पड़ेगा।

प्रोटीन

सैल्मन, सार्डिन्स, अंडे, दही और चिकन जैसे फूड्स जो कि प्रोटीन से भरपूर होते हैं। उन्हीं आप डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह भी आपके दिमाग के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *