पिछले कुछ सालों में लाइफस्टाइल, गलत खान-पान, मौसम बदलने और कई कारणों के चलते ऑटोइम्यून बीमारियों से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। ऑटोइम्यून बीमारियां वो होती हैं जब शरीर की इम्यूनिटी अपनी ही हेल्दी कोशिकाओं और टिश्यूज पर हमला कर देती हैं। यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है लेकिन इसके पीछे का क्या कारण है आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं। आइए जानते हैं कि इस पर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/DC-i93Asuiz/?utm_source=ig_web_copy_link

जेनेटिक कारण

महिलाओं में दो X क्रोमोसोम होते हैं वहीं पुरुषों में XY क्रोमोसोम होते हैं। X क्रोमोसोम में प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़े कई जीन्स मौजूद होते हैं महिलाओं में दो X क्रोमोसोम होते हैं इस वजह से उनमें ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

सामाजिक कारण

महिलाओं का सामाजिक जीवन पुरुषों से काफी अलग होता है। स्ट्रेस, खान-पान की आदतों और हार्मोनल परिवर्तन जैसे कि पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज भी इन बीमारियों का खतरा बढ़ाएगी।

हार्मोन

महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन नाम का हार्मोन काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। यह इम्यून सिस्टम को प्रभावित करेगा और इसकी प्रतिक्रिया बढ़ जाएगी। यह हार्मोन खास तौर पर इम्यूनिटी पॉवर को ज्यादा एक्टिव बनाता है जिसके कारण ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगी। इसके अलावा टेस्टोस्टेरोन पुरुषों में ज्यादा होता है ऐसे में यह इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने में भी मदद करेगा।

प्रेग्नेंसी

इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन बदलावों के कारण महिलाओं का इम्यून सिस्टम बच्चे की रक्षा करने के लिए बदल जाता है। इसके कारण इम्यून सिस्टम की सेंसिटिविटी बढ़ जाएगी जिससे ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

ऐसे करें ऑटोइम्यून बीमारियों से बचाव

डॉ. कल्पना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया है कि महिलाएं ऑटोइम्यून बीमारियों से कैसे बच सकती हैं।

स्ट्रेस कम लें

ज्यादा तनाव लेने के कारण लेने के कारण भी हार्मोन असंतुलित होंगे। ऐसे में तनाव को कम करने के लिए आप मेडिटेशन और योग कर सकते हैं।

हेल्दी डाइट लें

एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन से भरपूर डाइट जैसे फल, सब्जियां, नट्स खाएं यह आपकी इम्यूनिटी पॉवर को संतुलित रखने में मदद करेंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *