चेहरे पर एक्ने या पिंपल एक आम समस्या है। हर एक इंसान इस समस्या से गुजरता है। एक्ने आते हैं और खत्म हो जाते हैं, लेकिन परेशानी तब होती है जब चेहरे पर इनके निशान रह जाते हैं। इतना ही नहीं, कई बार ये निशान बेहद डार्क हो जाते हैं और दूर से ही नजर आने लगते हैं। जिस वजह से इंसान का कॉन्फिडेंस खराब हो जाता है, क्योंकि बार-बार आपको इस चीज के बारे में बोला जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां आपको पिंपल के निशान से जल्द छुटकारा पाने के कुछ आसान तरीके बताए जाएंगे।
जानें इसके पीछे का कारण
इस मामले पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिंपल होने के बाद इसे छूने या पिंच करने से चेहरे पर निशान रह जाते हैं। लेकिन कई बार पिंपल्स को न छूने पर भी चेहरे पर निशान हो सकते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट्स का कहना है कि जब स्किन पर एक्ने या पिंपल होते हैं तो ये प्रक्रिया त्वचा पर चोट लगने जैसी होती है, इससे स्किन में मेलेनिन बढ़ जाता है और उस हिस्से पर निशान बन जाता है। इन निशानों को हम पोस्ट इंफ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन कहते हैं। ये निशान डार्क स्किन टोन वाले लोगों में ज्यादा गहरे हो सकते हैं।
कैसे करें इन्हें ठीक
इस सवाल का जवाब देते हुए एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैसे तो पिंपल और एक्ने के बाद आपके चेहरे पर 6 से 8 हफ्तों के लिए निशान रह सकते हैं। लेकिन इन्हें जल्द ठीक करने के लिए एज़ेलिक एसिड क्रीम, कोजिक एसिड, अल्फा अर्बुटिन का इस्तेमाल किया जा सकता है। निशानों को ठीक करने के लिए आपको इन चीजों का दिन में 2 बार इस्तेमाल करना होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
