साल 2024 बस खत्म होने ही वाला है। सभी लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 2024 में हर किसी ने कुछ खट्टी-मीठी यादें भी सजा रखी होगी। बीते साल में कई यादें भी बस कर रह जाएंगी जिसमें कुछ लोग अपनी फिटनेस को लेकर भी कई सपने सजा रहे हैं क्योंकि इस साल लोगों ने कई सारे ट्रेडिंग योग या फिर फिटनेस टिप्स आजमाएं हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि कौन से योगासन 2024 में सबसे ज्यादा ट्रेंड रहे और लोगों ने उन्हें फॉलो किया। आइए जानते हैं इनके बारे में।

पवनमुक्तासन

यह योगासन काफी ट्रेंड में रहा। इसके जरिए पेट में बनने वाली गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि समस्याएं दूर होगी। इतना ही नहीं, यदि आप नियमित तौर पर इसका अभ्यास करते हैं, तो इससे आपके पेट की चर्बी काफी जल्दी पिघलेगी और अर्थराइटिस से भी छुटकारा मिलेगा।

मत्स्यासन

इस योगासन को भी लोगों ने बहुत पसंद किया। यह योग सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यदि इसका अभ्यान नियमित तौर किया जाए तो गले और कंधों में होने वाली स्ट्रेचिंग की परेशानी दूर होगी। इसके अलावा पेट के सामने के हिस्से की स्ट्रेचिंग भी अच्छे से होगी और बॉडी बिल्कुल टोन रहेगी।

मलासन

यह योग भी लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब सर्च करके देखा। इसको स्क्वाट्स भी कहते हैं। यदि इसे नियमित तौर पर किया जाए तो इससे बॉडी फिट रहेगी। इसके अलावा कमर दर्द, घुटनों के दर्द से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा पाचन तंत्र के लिए भी यह योग फायदेमंद रहेगा। इसे करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होगी।

पश्चिमोत्तानासन

इस योग का भी लोगों ने खूब अभ्यास किया। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मददगार माना जाता है। इससे रीढ़ की हड्डियों में खिंचाव होगा और इनमें लचीलापन बढ़ेगा। इसके अलावा पेट की चर्बी को कम करने के लिए भी यह फायदेमंद रहेगा। इससे अनिद्रा, बांझपन जैसी समस्याएं भी दूर होगी।

ताड़ासन

यह योग भी 2024 में काफी ट्रेंड में रहा। इसकी मदद से आपके शरीर के कई हिस्सों को मजबूती मिलेगी। इससे लंबाई भी बढ़ेगी और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छे से होने लगेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *