हम जो भी खाते हैं उसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है साथ ही त्वचा पर भी। लेकिन सबसे पहले हमारी स्किन पेट से जुड़ी होती है और इसलिए इसका सीधा असर त्वचा पर देखने को मिलता है। इसलिए आयुर्वेद में लोग नाभि में तेल लगाने की बात करते हैं, क्योंकि इसका सीधा असर स्किन पर पड़ता है। आयुर्वेद का कहना है कि नाभि में तेल लगाने से आपकी त्वचा पर गहरा असर होता है और ये त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से लड़ने में मदद कर सकता है। इस आर्टिकल में आपको बताया जाएगा कि कौन सा तेल लगाने से त्वचा ठीक रहेगी।
गुलाबी होंठों के लिए
अब जैसे कि सर्दियां आ गई हैं और होंठों के फटने की भी समस्या रहती है और स्किन भी ड्राई हो जाती है तो ऐसे में नाभि में सरसों का तेल लगा सकते हैं। इसे नाभि में लगाने से स्किन नरिश होगी और होंठों में नमी बनी रहती है, जिससे आपको गुलाबी होंठ पाने में मदद मिलेगी।
झुर्रियों के लिए
चेहरे से झुर्रियों को खत्म करने के लिए नाभि में ऑलिव ऑयल लगा सकते हैं। इस ऑयल की खास बात ये है कि ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ कोलेजन बूस्ट करने में मददगार है। इसी वजह से स्किन में झुर्रियों की समस्या नहीं होती और स्किन की बनावट बेहतर बनी रहती है।
एक्ने के लिए
अगर आपको ज्यादा पिंपल्स और एक्ने की समस्या रहती है तो नाभि में नीम का तेल लगाएं। नीम का तेल एंटी बैक्टीरियल है और अगर इसे लगाएंगे तो इसकी मदद से एक्ने के बैक्टीरिया रुक जाते हैं। इसे लगाने से त्वचा के अंदर से सफाई होती है और स्किन सुंदर बनी रहती है।
ग्लोइंग स्किन के लिए
अपनी त्वचा को चमकता हुआ देखना चाहते हैं तो नाभि में बादाम का तेल लगा सकते हैं। आपको बता दें कि बादाम के तेल में विटामिन ई के साथ कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को तेज करते हैं और साथ ही ग्लोइंग स्किन भी देते हैं। रोजाना रात में सोने से पहले या सुबह उठकर नाभि में बादाम का तेल जरूर लगाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
