पीरियड्स एक ऐसी समस्या है जिससे महिलाओं को हर महीने गुजरना पड़ता है। इस दौरान क्या खाना चाहिए क्या नहीं इस पर गौर करना जरुरी है। क्योंकि कुछ चीजें पीरियड्स में परेशानी का कारण बन सकती हैं ऐसे ही एक मिथ है दही को लेकर। ऐसा माना जाता है कि दही या अचार खाने से पीरियड्स के फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आती। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण भी नहीं है कि कोई भी डाइट मासिक धर्म के प्रवाह को प्रभावित कर सकती है हालांकि कुछ ऐसे फूड्स हैं जो आपकी ब्लड शुगर लेवल बढ़ाकर घटाकर आपको बुरा या अच्छा महसूस करवा सकती है जो हार्मोन का लेवल भी प्रभावित कर सकती है। यदि आपको भी पीरियड्स के दौरान पेट फूलना या एसिडिटी महसूस होती है तो इस दौरान आप कुछ ऐसे फूड्स खा सकते हैं। दही भी पीरियड्स के दौरान एक अच्छा ऑप्शन होगा क्योंकि इनमें प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन, कैल्शियम, दूध और फैट्स पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाले कैल्शियम चिंता, मूड स्विंग्स और डिप्रेशन के कारण कम करने में मदद करेगा।

दही में मौजूद होते हैं ये पोषक तत्व

कुछ लोगों को ऐसे लगता है कि दही में कैल्शियम, प्रोटीन पाया जाता है ऐसे में यह पीरियड्स का दर्द और क्रैम्प्स दूर करेगा लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो दही का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं और फूलने की समस्या बढ़ जाएगी।

फायदे

. इसमें कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है ऐसे में यह ऐंठन और पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत दिलवाएगा।

. इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम मांसपेशियों को आराम देगा और ऐंठन तथा क्रैम्पस से भी राहत मिलेगी।

. यह प्रीबायोटिक्स गुणों से भरपूर होता है ऐसे में यह पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद रहेगा।

. यह विटामिन-बी12 से भरपूर होता है जो आपकी एनर्जी लेवल बढ़ाएगा।

. इसमें आयरन भी पाया जाता है जो एनीमिया से लड़ने में मददगार रहेगा।

. इसका सेवन करने से शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी होगी।

. इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन आपके शरीर को पोषण देगा।

नुकसान

. इसमें फैट्स ज्यादा होता है ऐसे में यह पेट संबंधी समस्याओं का कारण बनेगा। कुछ महिलाओं को पीरियड्स में बहुत दर्द होता है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

. जिन्हें दूध से एलर्जी हो उन्हें भी दही खाने से परहेज ही करना चाहिए।

. इसमें पाया जाने वाला सोडियम पेट फूलने का कारण बनेगा ऐसे में पीरियड्स में पेट फूलने की समस्या होगी इसलिए दही खाने से बचें।

. पीरियड्स के दौरान यदि दर्द नहीं हो तो आप दही खा सकते हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में नहीं। वहीं यदि आपको पेट में ज्यादा दर्द हो तो भी दही न खाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *