मेडिकल की दुनिया में इतना कुछ हो रहा है कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। अब ऐसे में आये दिन जेंडर चेंज करवाने की ख़बरें भी आती रहती हैं। इसी कड़ी में अब एक नाम और शामिल हो गया है। जिसमे इटावा की शालिनी शुक्ला अब शानू शुक्ला बन चुकी है। बता दें शानू ने अपना नाम ही नहीं अपने शरीर की बनावट भी बदलवा ली है।  इस लिंग परिवर्तन में शालिनी को कई लाख रुपए खर्च भी करने पड़े हैं। अब वे अपने इस अवतार से काफी खुश भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि जेंडर चेंज करवाने के लिए किस प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं। लेकिन उससे पहले शालिनी के बारे में भी जान लेते हैं।

2021 में करवाया था लिंग परिवर्तन

दरअसल आज के इस वैज्ञानिक युग में हर क्षेत्र में तरक्की हो रही है। वहीं लिंग परिवर्तन भी इस कड़ी का हिस्सा है। इटावा जिले के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले शानू जो 28 वर्ष पूर्व शालिनी हुआ करते थे। लेकिन उनको बचपन से लड़कों की तरह जीवन जीना काफी पसंद था। वे हमेशा लड़कों के साथ ही खेलती थी। जिस वजह से शालिनी ने अपने परिवार को इस बारे में बताया समझाया और उनके सहयोग से वर्ष 2021 से उन्होंने लिंग परिवर्तन के लिए डॉक्टरों के निर्देशन में अपना सपना पूरा करने के लिए कदम रख दिया।

आखिर क्या होता जेंडर डिस्फोरिया

बता दें जेंडर डिस्फोरिया के लक्षण के कारण अक्सर लड़की लड़के की तरह, लड़का लड़की की तरह जीना पसंद करते हैं। लेकिन समाज के डर से वह इन बदलावों को बताने से डरते हैं और जब वह अपने जीवन को सामान्य बनाना चाहते हैं, तब वह जेंडर चेंज के लिए सर्जरी का फैसला लेते हैं। हालांकि जेंडर चेंज करने वालों को समाज में अलग-अलग नजरिए से देखा जाता है और लोग उनसे कई सवाल भी करते हैं।

जेंडर चेंज के लिए 21 साल से अधिक उम्र होनी जरुरी

बता दें जेंडर चेंज सर्जरी एक चुनौती पूर्ण काम होता है। ये सर्जरी लाखों रूपए खर्च करके होती है। इस सर्जरी को करने से पहले मानसिक रूप से तैयार होना बेहद जरुरी होता है। बता दें इसमें हार्मोन थेरेपी की जाती है। फिर महिला से पुरुष बनने से पहले ब्रेस्ट को रिमूव किया जाता है। पुरुष का प्राइवेट पार्ट डेवलप किया जाता है। इसके अलावा जेंडर चेंज सर्जरी प्रक्रिया में मनोरोग विशेषज्ञ, सर्जन, गाइनेकोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन भी मौजूद रहते हैं और इस सर्जरी के लिए कम से कम 21 साल से अधिक की उम्र होनी जरुरी है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *