इनदिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमे वे अपने हाथ पर ड्रिप लगाए नजर आ रहे हैं और बिस्तर पर लेटे हुए मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर को देख कर उनके फैंस घबरा गए हैं और लोगों को लग रहा है कि वह बीमार हैं।
अर्जुन कपूर लें रहे हाइड्रेशन थेरेपी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने जो ड्रिप लगी तस्वीरें शेयर की, वह बीमारी की वजह से नहीं है, बल्कि वह एक विटामिन थेरेपी के रहे हैं। जिसे इंट्रावीनस माइक्रोन्यूट्रिएंट या हाइड्रेशन थेरेपी कहा जाता है। ये थेरेपी आपके शरीर में हाई कंसंट्रेशन और मिनरल्स को सीधे ड्रिप की मदद से पहुंचाती है। यह थेरेपी सेलिब्रिटीज के बीच में काफी ज्यादा फेमस है। वहीँ इनदिनों अर्जुन कपूर भी इसी का यूज़ कर रहे हैं।
हाइड्रेशन थेरेपी के फायदे
पाचन और श्वसन संबंधी समस्या ठीक होती हैं। दरअसल IV फ्लूड पाचन तंत्र को बायपास करते हैं और सीधे ब्लड फ्लो को अब्जॉर्ब करते हैं। इतना ही नहीं हाइड्रेशन थेरेपी लेने से मोटापा भी कम होता है। ये शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। यह थेरेपी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करती है और एंटी एजिंग को भी कम करती हैं।
हाइड्रेशन थेरेपी की कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार हाइड्रेशन या विटामिन की यह एक थेरेपी करीब 25 हजार से 30 हजार रुपए की होती है। इसमें आमतौर पर विटामिन बी, विटामिन सी, मिनरल्स की हाई डोज दी जाती है। जो आपको हेल्दी रखने में मदद करता है।
