क्या आप भी हर समय बहुत ज्यादा नींद महसूस करते हैं, बोलते समय अकारण ही जुबान लड़खड़ाता है, बिना शराब पिएं ही मुंह से शराब की बदबू आती है, कहीं आप इस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित तो नहीं है। दरअसल हाल ही में कनाडा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक 50 वर्षीय महिला इस बीमारी से पीड़ित है। दरअसल उस महिला को बहुत ज्यादा नींद आता था और वो नशेड़ियों की तरह हरकते करती थी। जिससे लोगों और डॉक्टरों को लगता था की वो शराब के नशे में डूबी रहती है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उसने कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया था। वहीं वह महिला ऑटो-ब्रुअरी सिंड्रोम नाम की एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है। चलिए इस बीमारी के बारे में जानते हैं।
आखिर क्या होता है ऑटो ब्रीवेरी सिंड्रोम

ऑटो ब्रीवेरी सिंड्रोम एक ऐसी कंडीशन है जिसमें मरीज अपनी मानसिक और शारीरिक संतुलन खो बैठता है। इससे उस मरीज को ऐसा महसूस होता है कि वह बहुत ज्यादा शराब पी रखा है। वहीं मरीजों को ऐसी चीजे खाने का मन करता है जिससे कि वह नशे को उतार सके।
किस वजह से होता है ऑटो ब्रीवेरी सिंड्रोम
एनसीबीआई में पब्लिश रिपोर्ट अनुसार यह बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में कार्बोहाइड्रेट एल्कोहल (इथेनॉल) का उत्सर्जन करता है। मतलब कि जब कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेता है तो बॉडी में नशा का प्रभाव बहुत ज्यादा दिख सकता है। दरअसल शरीर में कार्बोहाइड्रेट से एल्कोहल आंतों के अंदर जमा होता है। जब यह आंत में बहुत ज्यादा हो जाता है तो ये प्रॉब्लम हो सकती है। एक स्टडी के मुताबिक कार्बोहाइड्रेट से उत्सर्जित एल्कोहल व्यक्ति को धीरे-धीरे अपना शिकार बना बना सकता है और वह व्यक्ति नशे में धुत हो सकता है।
क्या है ऑटो ब्रीवेरी सिंड्रोम के लक्षण
बहुत ज्यादा नशा महसूस होना
नशा उतारने वाली चीजे खाने का मन करना
बोलने में लड़खड़ाना
बहुत ज्यादा नींद और चक्कर आना
स्किन का लाल होना
चक्कर आना
कुछ भी याद न होना
सिरदर्द दर्द और उल्टी महसूस होना आदि
