बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों के कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती है। समय के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में जोड़ों में ग्रीस खत्म होना, दर्द और सूजन जैसी समस्याएं आम है। यह तब होती है जब हम जोड़ों का जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या फिर डाइट में बोन हेल्थ के लिए जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स का सेवन नहीं करते। ऐसे में जोड़ों से जुजड़ी समस्याएं होने लगती हैं। तो चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आप जोड़ों की ग्रीस बढ़ाने और दर्द व सूजन को कम करने के लिए के लिए क्या-क्या खा सकते हैं।

जामुन और कुछ अन्य फल

चेरी, जामुन और बाकी फलों में एंथोसाइनिन्स नाम का कंपाउंड पाया जाता है। यह सूजन को कम करेगा। इसके अलावा यह गठिया के दर्द से भी राहत दिलवाएगा। ताजे या फिर सूखे जामुन आप खा सकते हैं।

हल्दी

इसमें करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है यह एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह जोड़ों का सूजन कम करने और दर्द से राहत दिलवाएगा। इसलिए सदियों से हल्दी का इस्तेमाल हो रहा है। आप हल्दी से बने दूध का सेवन कर सकते हैं।

अलसी के बीज

इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो जोड़ो की चिकनाई को बनाए रखने में मददगार माना जाता है। यह जोड़ों को लचीला बनाएगा और दर्द को कम करेगा। आप अलसी के पाउडर को दही या फिर स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं।

दही और छाछ

इसमें कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो हड्डियों और जोड़ो को स्वस्थ रखेगे। साथ ही, इससे पाचन क्रिया भी बेहतर होगी। रोज दोपहर के खाने के साथ आप छाछ ले सकते हैं।

एवोकाडो

इसमें हेल्दी फैट और विटामिन-ई पाया जाता है। यह जोड़ो की चिकनाई बढ़ाने में मदद करेगा। इसे खाने से चलने-फिरने में होने वाला दर्द भी कम होगा। आप एवोकाडो की स्मूदी, सैंडविच या सलाद डाइट में
शामिल कर सकते हैं।

इस बात का भी रखें ध्यान

इसके अलावा आप सब्जी में लहसुन का सेवन जरुर करें। इसमें सल्फर कंपाउंड पाया जाता है जो सूजन और जोड़ो के दर्द को कम करेगा। सुबह खाली पेट लहसुन की एक या दो कली लें। इससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा नजर आएगा। आप इन सुपर फूड्स को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। यदि आपको किसी तरह की समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद डाइट में कोई बदलाव करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *