महिलाओं के शरीर की बनावट पुरुषों से बहुत अलग है। उन्हें हर महीने पीरियड्स साइकिल से गुजरना पड़ता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स सामान्य होते हैं लेकिन कुछ सालों में लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण उन्हें पीरियड्स के दौरान कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस दौरान पेट में ऐंठन होना बहुत आम है। इसे दूर करने के लिए कई घरेलू तरीके भी मौजूद हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए एक ऐसी चीज बताते हैं जो पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करेगी।

गुड़हल की चाय

यह पीरियड्स के दर्द को कम करने और महिलाओं की हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। नियमित तौर पर इस चाय का सेवन करने से सिर्फ पीरियड्स की समस्या में ही राहत नहीं मिलेगी बल्कि कई और भी फायदे होंगे। इस चाय का सेवन करने से आप अपने पीरियड्स को आसान और आरामदायक बना सकती हैं।

फायदे

दर्द से मिलेगी राहत

पीरियड्स में ऐंठन और दर्द होना एक आम समस्या हैं। ऐसे में गुड़हल की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण पाए जाते हैं, जो यूट्रस की मांसपेशियों को आराम देने और दर्द को कम करने में मदद करेंगे। इसके अलावा, यह चाय ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करेगी जिससे दर्द में राहत मिलेगी।

स्ट्रेस होगा कम

पीरियड्स के दौरान स्ट्रेस होना एक बहुत आम बात है। ऐसे में गुड़हल की चाय प्राकृतिक तौर पर आपकी बॉडी को आराम देगी। इसको पीने से आपके दिमाग को शांति मिलेगी और स्ट्रेस भी दूर होगा।

हार्मोन रहेंगे संतुलित

यह चाय हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करने में मददगार मानी जाती है। पीरियड्स के दौरान होने वाले मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, और थकान जैसी समस्याओं को भी यह कम करेगी।

पाचन होगा अच्छा

पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को अपच, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में यह चाय आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाएगी और इन समस्याओं को कम करने में मदद करेगी।

ज्यादा ब्लीडिंग से भी मिलेगी राहत

कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है। ऐसे में गुड़हल की चाय में पाए जाने वाले फ्लेवोनोयड्स ब्लड सर्कुलेश को नियंत्रित करने में मददगार होंगे। यह चाय ब्लड सर्कुलेशन को भी नियंत्रित बनाए रखने में मदद करेगी।

इस तरह बनाएं चाय

. सबसे पहले करीब 2 कप पानी उबाल लें।

. फिर इसमें 1-2 चम्मच सूखे गुड़हल का फूल डालें।

. इसके बाद धीमी आंच पर पानी को आधा होने तक उबाल लें।

. जब पानी का रंग हल्का गुलाबी सा हो जाए फिर गैस बंद कर दें।

. इसके बाद चाय को छान लें और उसमें स्वादअनुसार शहद या नींबू मिला लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *