बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो तुरंत उसे रोकने के बारे में सोचें। झड़ते हुए बालों का सबसे बड़ा कारण है बालों में ब्लड सर्कुलेशन की कमी, डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन। ये सारी चीजें आपके बालों को जड़ों से कमजोर बना देती है और फिर झड़ते बालों की समस्या शुरू हो जाती है। इसलिए आज आपको नींबू की मदद से झड़ते बालों की समस्या को रोकने के उपाय बताए जाएंगे। नींबू का कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
नींबू से झड़ते बालों को रोकने के उपाय
नींबू का हेयर पैक
नींबू को आप बालों में हेयर पैक के रूप में भी लगी सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस में थोड़ा एलोवेरा जेल या फिर आप अंडा मिला लें और बालों में लगाएं। इसकी मदद से बालों को पोषण मिलता है और फिर बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ती है। इसके अलावा नींबू के रस में थोड़ा सा आंवले का पानी मिलाएं और इसे अपने बालों में लगा लें।
सरसों तेल में नींबू का रस
इसे लगाने के लिए सबसे पहले सरसों के तेल में नींबू का रस मिला लें। फिर इसे बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।इसकी मदद से बालों का ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है और फिर डैंड्रफ की समस्या में कमी आती है। अगर ये सब चीजें ठीक हो जाती हैं तो बालों का झड़ना कम हो जाता है और बाल हेल्दी रहते हैं।
नींबू विद कैस्टर ऑयल
नींबू का रस निकालें और इसे अरंडी के तेल में मिला लें और फिर इसे बालों में लगाएं। इसे लगाने से बालों का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और बाल जड़ों से मजबूत बनते हैं। तो इस सर्दियों में आप बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए ये उपाय आजमा सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
