खराब मौसम और खानपान की कमी के चलते बालों की देखरेख से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करें और बालों के लिए हेल्दी हेयर ऑयल का इस्तेमाल करें। हेल्दी हेयर ऑयल के लिए गुड़हल और जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है और ये सर्दियों के लिए बढ़िया है। इस तेल से बालों की समस्याओं में कमी आती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और लगाने का समय।

बनाने और लगाने का तरीका

गुड़हल और जैतून का तेल बनाने के लिए, सबसे पहले गुड़हल के फूलों को तोड़ लें। जैतून के तेल में गुड़हल के फूलों को डालकर पका लें। अब इसे छान लें और फिर ठंडा होने पर बालों में लगा लें। गुड़हल और जैतून का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। हफ्ते में 2 बार रात में सोने से पहले इसे लगाएं। बालों में जगह बनाएं और फिर कॉटन की मदद से तेल को लगा लें।

तेल लगाने के फायदे

सर्दियों में लोगों को बालों में डैंड्रफ की समस्या बहुत ज्यादा हो जाती है। इसलिए उस समस्या से निजात पाने के लिए आप गुड़हल और जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये तेल बालों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और फंगल इंफेक्शन में भी कमी आती है। इस तेल की खास बात ये है कि बालों में लगाने से जड़े खुल जाती हैं और बालों को पोषण मिलता है। जिस वजह से बाल मजबूत रहते हैं और हेयर फॉल की समस्या नहीं होती।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *