टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा गया है। वे लखनऊ सुपरजायंट टीम का हिस्सा बने हैं और टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। आपको बता दें कि 2022 में वे एक भीषण सड़क हादसे के शिकार हुए थे। आपको बता दें कि इस हादसे की वजह से उन्होंने हार नहीं मानी और इलाज के बाद जबरदस्त वापसी की। तो आज चलिए पंत की रिकवरी के दौरान उनकी डाइट के बारे में जानते हैं।
Celebrity Nutritionist: Shweta Shah
सेलिब्रिटी न्यूट्रीनिस्ट श्वेता शाह ने GQ को बताया कि एक्सिडेंट के तीन महीने बाद ऋषभ पंत ने उन्हें कॉन्टैक्ट किया था। तब उनकी एनर्जी काफी लो थी, उन्हें भूख नहीं लगती थी। ट्रीटमेंट के दौरान जो भी दवाएं उन्हें दी गई थीं, उस वजह से डाइजेशन और गैस्ट्रिक से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे थे।
Digestion पर पहला फोकस
सबसे पहले उनके डाइजेशन पर फोकस किया गया। पहले दो हफ़्तों की रिकवरी डाइट में खिचड़ी शामिल थी, जो चावल और पीली दाल को मिलाकर बनाई जाती है। ये पचाने में काफी आसान है। एक्सट्रा न्यूट्रिशन के लिए कुछ सब्ज़ियां भी मिलाई गईं।
जूस
एसिडिटी और गैस्ट्रिक इश्यू को कम करने के लिए जूस ब्लैंड को डाइट में लाया गया। ऐसे ब्लैंड जो एंटी इंफ्लेमेंट्री और अल्कलाइन नेचर के थे। इसमें गाजर, चुकंदर, आंवला, पुदीना, धनिया, अजवाइन, खीरा और पेठे की सब्जी को मिक्स किया गया था.
वेज डाइट ने की मदद
उनके फैंस को तो पता ही होगा कि ऋषभ पंत चिकन लवर हैं, लेकिन शुरुआत में उन्हें वेजिटेरियन डाइट पर रखा गया। इस दौरान ज्वार परांठा, जुकिनी पैनकेक, वेज कबाब और सूप का सेवन किया, जिससे भूख वापस आने लगी। इसके बाद उन्हें नॉर्मल और फ्रिक्वेंट मील दी गई, जिसमें रोस्टेड चने, गुड़ और घी था। इस मील से उन्हें प्रोटीन, गुड फैट और आयरन मिला।
फिटनेस जर्नी के स्टार्ट होने पर डाइट में चेंज
ऋषभ पंत की फिटनेस जर्नी स्टार्ट होने पर उनकी डाइट में चेंज लाया गया। प्लांट बेस्ड प्रोटीन लिया, जिससे मसल रिकवरी हुई। खास तरह के लड्डू जो नट्स, सीड्स, शहद और खजूर से बने हुए थे, उनका सेवन किया। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए गोंद कतीरा पानी, एक प्राकृतिक खाद्य रस को भी इस डाइट प्लान का हिस्सा बनाया गया। आखिर न्यूट्रिशनिस्ट की एक्सपर्टीज और ऋषभ पंत के डेडिकेशन की वजह से क्रिकेट के मैदान के सितारे ने शानदार वापसी की। फिलहाल उनकी मौजूदा डाइट में अंडे, चिकन और मछलियां भी शामिल है।
रिकवरी के बाद पंत का कहना
पंत के अनुसार शाह के डाइट प्लान को अपनाने के बाद, कुछ उल्लेखनीय सुधार देखे। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात ये है कि डाइट प्लान इस तरह से बनाया गया कि वे अपनी सभी पसंदीदा चीजें खा सकता हैं। उनकी पसंद, जरूरतों और बॉडी टाइप के हिसाब से डाइट तैयार करने की शाह की कुशल क्षमता, साथ ही शेफ के साथ तालमेल उनके लिए एकदम सही साबित हुआ। उन्होंने अपने डॉक्टर्स, ट्रेनर्स, परिवार, दोस्तों और फैंस को शुक्रिया किया।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
