अक्सर लोगों के चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं। वैसे पिंपल होना एक आम परेशानी है, लेकिन ये चेहरे की खूबसूरती में दाग की तरह नजर आते हैं। ऐसे में लोग चाहते हैं कि ये जल्दी से ठीक हो जाएं। इसके लिए काफी तरह के तरीके अपनाएं जाते हैं। जिनमें से एक है टूथपेस्ट का इस्तेमाल। लोगों के मन में ये धारणा है कि चेहरे पर टूथपेस्ट लगाने से पिंपल जल्दी ठीक हो जाते हैं। ऐसे में जब भी पिंपल होते हैं तो लोग टूथपेस्ट लगाने शुरू हो जाते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? चलिए जानते हैं।

डर्मेटोलॉजिस्ट्स की राय

इस मामले पर डर्मेटोलॉजिस्ट्स का कहना है कि पिंपल को ठीक करने या किसी और कारण के चलते भी चेहर पर टूथपेस्ट नहीं लगाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक टूथपेस्ट इंसान की स्किन को ड्राई बना देता है और आपको इरिटेशन हो सकती है। ऐसे में आप फायदे के चक्कर में टूथपेस्ट लगाएंगे तो आपको नुकसान मिल जाएगा। टूथपेस्ट के कारण आपकी स्किन पर पिगमेंटेड स्पॉट हो सकते हैं। इसलिए कभी भी अपने चेहर पर टूथपेस्ट न लगाएं।

कैसे पाएं पिंपल से छुटकारा

चेहरे से पिंपल्स को हटाना चाहते हैं तो एक्सपर्ट्स सैलिसिलिक एसिड या बेंज़ोयल पेरोक्साइड का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। आपको बता दें कि सैलिसिलिक एसिड, बीटा हाइड्रोक्सी एसिड ग्रुप का एसिड है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये स्किन पर बैक्टीरिया के विकास को कम करते हैं और इससे पिंपल की परेशानी कम होती है।

अगर बेंज़ोयल पेरोक्साइड की बात करें तो ये अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के चलते पिंपल का इलाज करने और रोकथाम करने में मदद साबित हो सकता है। इसके अलावा ये छिद्रों से मृत त्वचा कोशिकाओं और ज्यादा सीबम को निकालने में भी मददगार है, और इस वजह से आपके एक्ने और पिंपल की परेशानी कम हो जाएगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *