सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में सुबह-सुबह उठना बहुत मुश्किल का काम होता है और उसके बाद नहाने का। बड़े लोगों को नहाने में इतनी दिक्कत होती है तो सोचें कि छोटे बच्चों को कितनी होगी। ऐसे में छोटे बच्चों की केयर करना काफी जरूरी और मुश्किल होता है। उन्हें नहलाते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें ठंड से पूरी तरह बचाना चाहिए ताकि उनकी तबीयत खराब न हो जाए। ऐसे में आपको यहां बताया जाएगा कि किस तरह आप छोटे बच्चों को सर्दियों में नहला सकते हैं।
ठंड में इस तरह नहलाएं छोटे बच्चों को
सर्दी के मौसम में बहुत जरूरी है कि बच्चों की अच्छी तरह केयर हो, क्योंकि उन्हें ठंड का बिल्कुल ही अंदाजा नहीं होता। बच्चों को नहलाने के लिए ठंडे पानी का यूज न करें, बल्कि गुनगुने पानी से स्नान करवाएं। गुनगुने पानी से अगर बच्चों को स्नान कराया जाए तो उन्हें ठंड महसूस नहीं होती और आसानी से नहा भी लेते हैं।
पानी के तापमान को सबसे पहले अपने हाथों से चेक करें, ताकि पानी ज्यादा गर्म न हो। छोटे बच्चों को सुबह-सुबह मत नहलाएं, बल्कि दोपहर के समय, क्योंकि दोपहर के समय हल्की धूप खिली होती है।
तेल से मालिश
जब बच्चे को गुनगुने पानी से नहला लिया तो उसे तुरंत तौलिये से पोंछ लें। ताकि उसके शरीर से पानी सूख जाए। साफ करने के बाद बच्चे को तुरंत सूखे और गर्म कपड़े पहना दें, ताकि बच्चे को ठंड न लगे। जब बच्चा नहा ले तो बाद में उसके पूरे शरीर की तेल से मालिश कर लें। तेल से बच्चे के शरीर में गर्मी आएगी और त्वचा में नमी बनी रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
