आज हर कोई खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के आप्शन को अपनाता है। कोई एक्सरसाइज करके खुद को फिट रख रहा है तो कोई मीठे को कम या बंद करके अपने वेट को मेन्टेन रख रहा है। दरअसल अगर मीठे की बात की जाये तो बहुत से लोगों को हर समय मीठा खाने को चाहिए। लेकिन बता दें कि मीठा हद से जायदा खाना सेहत को नुकसान देता है। वहीँ मीठे में चीनी की बात करें तो वो ज्यादा खतरनाक है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि लोगों को एक दिन में लिमिट के भीतर ही मीठे का सेवन करना चाहिए वरना कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। वहीँ स्वाद स्वाद के चक्कर में पता ही नहीं चलता कि हम कब जरूरत से ज्यादा मीठा खा रहे होते हैं। चलिए आज उन संकेतों के बारे में जानते हैं कि आप लिमिट से ज्यादा चीनी यानी मीठा खा रहे हैं।

वजन का तेजी से बढ़ना

कहा जाता है एनर्जी के लिए शरीर को शुगर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन अगर शरीर में ज्यादा चीनी हो जाये तो शरीर एनर्जेटिक होने की बजाय थकान का शिकार हो सकता है। ऐसे में ज्यादा चीनी खाने का सबसे पहला संकेत है बढ़ता हुआ वजन ही है। आपका वेट गेन हो रहा है तो आप समझ जाएँ कि आप लिमिट से ज्यादा चीनी का सेवन कर रहे हैं। शुगर वाले फूड्स आपकी कैलोरी बढ़ा देते हैं और एकाएक आपका वजन बढ़ने लगता है।

चेहरे पर एक्ने और ड्राई स्किन का होना

जब आप ज्यादा शुगर इन्टेक करते हैं तो शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और इसका असर आपके सीबम प्रोडक्शन पर सीधा होता है। ये सीबम प्रोडक्शन कण्ट्रोल में नहीं रहता है जिससे चेहरे पर एक्ने और मुंहासे निकलने लगते हैं। इसके साथ साथ स्किन ड्राई होने लगती है। ज्यादा मीठे के सेवन से स्किन रूखी और बेजान दिखाई देने लगती है।

बार बार थकावट महसूस होना

ज्यादा चीनी के सेवन करने पर जल्दी थकावट होने लगती है।  देखा जाए तो शुगर बहुत तेजी से आपकी एनर्जी को बूस्ट करती है। लेकिन ये एनर्जी बहुत कम समय के लिए होती है। ये जल्दी खत्म होती है और आप थकान के शिकार होने लगते हैं। इसलिए अगर आपको बार बार थकावट हो रही है तो अपना ब्लड शुगर चेक करवा लें।

मीठे की क्रेविंग होना

बहुत से लोगों को खाना खाने के बाद मीठे की क्रेविंग होती है। ऐसे में वे हद से ज्यादा मीठा खा लेते हैं। दरअसल जब हम ज्यादा मीठा खाते हैं तो शरीर का ब्लड शुगर बढ़ जाता है और बॉडी इंसुलिन रिलीज करके इसे कंट्रोल करने की कोशिश करता है। ऐसे में इंसुलिन ब्लड शुगर को काफी कम कर देता है और ऐसे में मीठे की क्रेविंग बढ़ जाती है।

पेट खराब होना

ज्यादा शुगर शरीर में जाने पर गट हेल्थ भी प्रभावित होता है। ज्यादा शुगर से गट का माइक्रोबायोम डिसबैलेंस होने लगता है। जिससे पेट संबंधी परेशानियां होती है। ऐसे में कब्ज, गैस, अपच, पेट में सूजन जैसी दिक्कत होने लगती हैं। इसका असर आपके यूरिन प्रोसेस पर भी पड़ता है। ज्यादा चीनी खाने से ज्यादा प्यास लगती है और इससे बार बार यूरिन जाने की जरूरत पैदा होती है। देखा जाए तो ये इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत है जो ज्यादा मीठा खाने पर होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *