पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसी कई दुर्लभ औषधियां पाई जाती हैं जो आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं आयुर्वेद में उत्तराखंड में पाई जाने वाली गेठी की सब्जी के भी ढेरों फायदे बताए गए हैं। इस अंग्रेजी में एयर पोटैटो भी कहते हैं। गेठी की सब्जी काफी हद तक आलू की तरह दिखती है लेकिन, इसकी तासीर गर्म होती है, जो पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के शरीर को गर्म करने में मदद करेगी। पहाड़ी क्षेत्र में इसको सब्जी या सलाद के रूप में खाया जाता है। इसमें कॉपर, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीज जैसे कई पोषक मौजूद होते हैं, जो आपको ठंडी जगहों पर होने वाली बीमारियों से बचाने में मदद करेंगे। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि गेठी खाने से क्या फायदे होंगे।

हार्ट हेल्थ होगी बेहतर

इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं, इसका नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा और हार्ट संबंधी रोगों का खतरा कम होगा।

पाचन में होगा सुधार

इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को सही तरह से काम करने में मदद करेगा। यह कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं जैसे कि गैस, पेट फूलना, अपच और बदहजमी को दूर करने में मददगार होंगे। इसके सेवन से गट हेल्थ भी अच्छी रहेगी।

डायबिटीज रहेगी कंट्रोल

गेठी की सब्जी में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, ऐसे में यह धीरे-धीरे शुगर को ब्लड में रिलीज करेगी। यह डायबिटीज रोगियों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा।

त्वचा और बाल होंगे अच्छे

इसमें विटामिन-सी, बी-6, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाएंगे। इसके सेवन से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी, और यह बालों को मजबूत बनाने में भी मददगार होंगे।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएंगे। इससे शरीर को संक्रमण और रोगों से लड़ने की ताकत मिलेगी।

इस बात का भी रखें ध्यान

यह एक प्राकृतिक औषधि है जो कई स्वास्थ्य लाभ देती है इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप हार्ट, पाचन, त्वचा और बालों की सेहत को बेहतर बना सकेंगे हालांकि, इसे सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से ही लें क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से कुछ हानिकारक प्रभाव भी होंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *