आजकल बहुत से लोग कॉफी पीने के शौकीन हो गए हैं। आप चाहे इसे बढ़ता ट्रेंड बोल लें या लोगों की बदलती आदतें। जवान लोग इसका सेवन ज्यादा करने लगे हैं क्योंकि कॉफी उन्हें दिनभर एक्टिव रखने में मदद करती है। पीने की बात तो ठीक है साथ ही लोग इसे पीने से चेहरे पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में में भी सोचते हैं।
बहुत से लोगों का मानना है कि कॉफी स्किन को डिहाइड्रेट कर नुकसान पहुंचाती है, तो कई इसे स्किन के लिए फायदेमंद मानते हैं। अगर आप भी कॉफी से सेवन से स्किन पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर कंफ्यूज हैं, तो ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है।
एक्सपर्ट्स की राय
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो स्किन को डिहाइड्रेट कर सकती है। और अगर डिहाइड्रेशन हो जाती है तो आपकी स्किन पर एजिंग के लक्षण जल्दी नजर आने शुरू हो जाते हैं।
और ज्यादा मात्रा में कैफीन लेते हैं तो स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल का लेवल बढ़ जाता है। और वहीं कॉफी में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं और त्वचा के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं।
कॉफी पीना सही या गलत?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बहुत अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन न करें। दिन में ज्यादा से ज्यादा तीन कप कॉफी का ही सेवन करें। कॉफी का सेवन है तो पानी को ज्यादा पीना शुरू करें। इसकी मदद से आपकी बॉडी डिहाइड्रेट नहीं होगी और कॉफी से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। स्किन एक्सपर्ट्स ब्लैक कॉफी पीने की सलाह ज्यादा देते हैं। अगर दूध वाली कॉफी का सेवन करते हैं तो आपकी स्किन के साथ-साथ सेहत के लिए भी हानिकारक है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
