अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आप घर का बना खाना ही खाते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। ICMR की रिपोर्ट की मानें तो घर में बना खाना हर बार हेल्दी ही नहीं होता इसके नुकसान भी हो सकते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट में बताया कि यदि आपके घर में ऐसा खाना बन रहा है, जिसमें बहुत ज्यादा शुगर, नमक या फैट है तो वो सेहत के लिए हानिकारक होगा। इन फूड्स को नियमित तौर पर खाने से मोटापा और वजन बढ़ेगा इतना ही नहीं इस तरह के खाने से शरीर में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर जैसे जरूर तत्वों की भी कमी हो जाएगी।

घर का ऐसा खाना नहीं होता हेल्दी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बहुत से लोग घर पर खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें तेल, मक्खन, मसालों और चीनी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। भटूरे, पूड़ी या कोफ्ते जैसे डीप फ्राइड फूड्स हार्ट डिजीज, वेट गेन, डायबिटीज जैसी समस्याओं का कारण बनेंगे। कई घरों में खाना बनाने के लिए अदरक-लहसुन पेस्ट या टमाटर प्यूरी जैसे प्रोसेस्ड मसालों का इस्तेमाल होता है, जो नुकसानदायक होंगे। इसके अलावा खाना ज्यादा पकाने से भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इससे जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं घर में बना टेस्टी और ज्यादा पका खाना बहुत ज्यादा खाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

घर में नहीं खाते पूरा खाना

कई लोग अपने घर के खाने में कई चीजों को शामिल ही नहीं करते जैसे कि सलाद, फल या प्रोटीन सोर्स, डेयरी प्रोडक्ट्स। लंच में सिर्फ राजमा-चावल पूरा खाना नहीं होता इसमें फाइबर के लिए सलाद को रखना चाहिए या फिर आप रायता शामिल कर सकते हैं। ज्यादातर घर के खाने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट्स और फाइबर का सही संतुलन नहीं होता। सिर्फ एक तरह की सब्जी खाना सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता हम सभी की थाली से कई जरूरी पोषक तत्व गायब होते हैं।

घर में बना खाना ऐसे रखें हेल्दी

. अलग-अलग तरह की सब्जियां और फल का इस्तेमाल करें।

. खाने में मछली, चिकन और फलियां अपनी सुविधा के अनुसार चुनें।

. साबुत अनाज ब्राउन राइस, क्विनोआ जरूर शामिल करें।

. खाने में जैतून का तेल, नट्स और बीज जैसे हेल्दी फैट्स रखें।

. खाना स्टीम, ग्रिल या हल्का रोस्ट करके ही पकाएं।

. खाने के पोर्शन का ध्यान रखें।

. खाने में नमक, चीनी और अनहेल्दी फैट्स की मात्रा कम ही रखें।

. कार्ब्स, प्रोटीन और फाइबर का संतुलन बनाए रखें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *