गर्मी इतनी ज्यादा है कि लोग खुद को ठंडा रखने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। कोई स्विमिंग पूल का सहारा लेता है तो कोई घर में ही खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है। ऐसे में आप सेहत को देखते हुए अपने सिर की मालिश करके भी खुद को ठंडा रख सकते हैं। सिर की मालिश एक तरफ तो आपको ठंडा रखेगी वहीँ दूसरी तरफ पोषण भी मिलेगा। बता दें आयुर्वेद में इसे एक उपचार की तरह देखा जाता है। इसके कई सारे फायदे हैं, वहीँ सिर की मालिश करने से काफी रिलैक्स भी मिलता है। तो इसके अन्य फाएदों के बारे में भी जानते हैं।

दरअसल गर्मी में बहुत से लोग सिर में तेल लगाने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि सिर में तेल लगाने से उन्हें और भी गर्मी लगेगी। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। मौसम कोई भी हो हमें सिर में तेल जरूर लगाना चाहिए।

सिर की मालिश करने से मिलते हैं लाभ

स्कैल्प रहता है ठंडा

गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान की वजह से कई सारी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में सिर को ठंडा रखने के लिए पुदीना या फिर निलगिरी के तेल से सिर की मालिश करने से लाभ मिलता है। इससे आपको गर्मी से राहत भी मिलती है। वहीं ताजगी के साथ ठंडक का एहसास भी होता है। ये तेल प्राकृतिक रूप से ठंडे होते हैं इसलिए गर्मी के दिनों में स्कैल्प पर होने वाली खुजली में भी राहत देते हैं।

बेहतर नींद आती है

बता दें उमस भरी गर्मी में बहुत से लोगों को रात की नींद अच्छे से नहीं आती है। ऐसे में नींद न पूरी होने से मूड  चिड़चिड़ा हो जाता है। इतना ही नहीं इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ता है। इसलिए गर्मी के मौसम में बेहतर नींद के लिए आपको सोने से पहले सिर की अच्छे से मालिश जरूर करें। सुकून भरी नींद के लिए आप लैवेंडर ऑयल यूज़ कर सकते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन करे

सेहतमंद रहने के लिए शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से होना जरूरी है। सिर की मालिश करने से सिर और इसके ब्लड वेसेल्स में खून का सर्कुलेशन अच्छे से होता है। इससे शरीर के हिस्सों में ऑक्सीजन और बाकि पोषक तत्व आसानी से पहुंच जाते हैं। बहुत से लोगों को गर्मी में चक्कर आना, सिर घूमना जैसी समस्याएं होती है। ऐसे में इन लोगों के लिए सिर की मालिश करना फायदेमंद होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *