अकसर हमने सुना है कि हंसने से सेहत हेल्दी होती है। इसलिए लोगों को हमेशा खुश और हंसते रहना चाहिए। लेकिन अगर कोई व्यक्ति हंसते-हंसते बेहोश जाएं और डॉक्टर के पास जाए और पता चले की उसे कोई बीमारी है तो क्या होगा। हालांकि आपको ये बात सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन यह सच है। हाल ही में एक शख्स कॉमेडी शो देखकर हंस रहा था। जिस दौरान वो हंसते-हंसते बेहोश हो गया। जब वो डॉक्टर के पास गया तो उसे पता चल कि उसे सिंकोप नाम की बीमारी है। बता दें कि एक तरफ जहां हंसने से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है वहीं बहुत ज्यादा हंसने से हेल्थ पर नेगेटिव असर भी पड़ता है। आइए इस बीमारी के बारे में आपको बताते हैं।
आखिर क्या होता है सिंकोप की बीमारी

यह बीमारी तब होता है जब कोई व्यक्ति हंसते-हंसते अचानक से बेहोश हो जाये। वहीं यह बीमारी किसी को भी और कभी भी हो सकता है। इस कंडीशन में पेशेंट कुछ समय के लिए बेहोश हो जाता है और उसका हाथ-पैर काम नहीं करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब व्यक्ति बहुत ज्यादा खुश होता है या हंसता है तो उसके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन काफी स्लो हो जाता है। जिससे उसका नर्वस सिस्टम ट्रिगर होता है और दिमाग तक खून कम पहुंचता है। जिस वजह से वो इंसान बेहोशी की हालत में पहुंच जाता है।
सिंकोप से बचने के उपाय
लंबे समय तक हंसने से बचें
हंसते हुए लंबे समय तक खड़े न रहे
बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत न करें
चक्कर जैसा महसूस होने पर तुरंत लेट जाएं
बार-बार सिंकोप की प्रॉब्लम हो तो डॉक्टर से संपर्क करें
