बचपन से ही हम सभी को यह सिखाया जाता है कि खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, भी हमारे द्वारा खाए गए हर निवाले को कम से कम 32 बार तक चबाना चाहिए। चबाकर खाने से खाना अच्छे से पचता है और उसमें मौजूद पोषक तत्व भी अच्छी तरह से शरीर में अवशोषित होते हैं। कुछ लोग बिना चबाए ही कई बार खाना निगल जाते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है लेकिन सेहत के लिए इससे भी ज्यादा नुकसान तब होता है, जब खाने को जल्दी-जल्दी चबाया जाए। ऐसी आदत आपके वजन बढ़ने का कारण भी बन सकती है। आइए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि क्या सच में जल्दी-जल्दी खाना चबाने से वजन बढ़ता है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DB8-5x0PNbA/?utm_source=ig_web_copy_link
क्या खाने को जल्दी-जल्दी चबाने से बढ़ता है वजन?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाने को अच्छे से चबाकर खाना चाहिए यह बात पूरी तरह ठीक है, लेकिन खाने को जल्दी-जल्दी चबाना गलत आदत है। खाने को हमेशा धीरे-धीरे चबाना चाहिए। जल्दी-जल्दी चबाने से मेटाबॉलिक डिसऑर्डर होने की आशंका बढ़ जाती है इससे आपका मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिससे शरीर में फैट इकट्ठा होने लगता है। इस आदत को अपनाने से आप तेजी से मोटापे का शिकार हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाना धीरे चबाकर खाने वालों की तुलना में तेजी से चबाने वालों में यह मेटाबॉलिक डिसऑर्डर का खतरा 400 फीसदी तक ज्यादा बढ़ता है।
खाना तेज चबाने से ऐसे बढ़ेगा वजन
दरअसल, जब आप खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाते हैं तो इससे आपका पेट दिमाग को सिग्नल देता है कि आपका पेट भर चुका है लेकिन जल्दी चबाकर खाने पर कई बार आप अंजाने में ओवरईटिंग कर लेते हैं, जिसके चलते वजन बढ़ता है।

खाना धीरे-धीरे चबाने की आदत ऐसे डालें
. खाने को धीरे-धीरे चबाने की आदत डालने के लिए आपको टीवी या मोबाइल देखते समय खाना खाने से बचना चाहिए।
. खाना-खाने के लिए पूरा समय निकालें ऐसे में आपको किसी चीज की जल्दी नहीं होनी चाहिए।

. खाना खाते समय आपका ध्यान खाने को चबाने पर होना चाहिए।
