अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। अब 46 साल के बिजनेसमैन ब्रायन जॉनसन अपने शरीर की उम्र को कम करने के लिए करोड़ो रुपये लगा रहे हैं। ब्रायन अमेरिका के रहने वाले हैं। वह जवां बने रहने के लिए हर साल करीबन 16.64 करोड़ रुपये खर्च रहे हैं। वह बिजनेसमैन और उनकी कुल संपत्ति 3328 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। हाल ही फेमस एंकर रणवीर इलाहाबादिया ने ब्रायन के साथ एक पॉडकास्ट किया जिसमें उनसे उम्र को कम करने के सीक्रेट पूछा।
शुगर प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी
रणवीर ने ब्रायन से पूछा कि क्या आप मुझे 5 सेंटेस में बता सकते हैं कि आखिर एंटी एजिंग डाइट कैसी होती है? इस पर उन्होंने कहा कि दालें, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, बीज, एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल और ऑलिव ऑयल खाएं। शुगर प्रोसेस्ड फूड, फ्राइड फूड, एडिटिव्स और मिलावटी चीजें न खाएं जिनके बारे में आपको पूरी तरह से नहीं पता है कि उनमें कौन-कौन सी चीजें हैं।

दिन में इतनी बार खाएं
इसके बाद रणवीर ने यह पूछा कि दिन में कितनी बार खाना चाहिए इसका जवाब देते हुए ब्रायन ने कहा कि – ‘हर व्यक्ति की लिमिट अलग-अलग हो सकती है। मैं अपना सारा खाना छ घंटे की विंडो में खा लेता हूं। मैं दिन की आखिरी मील सुबह 11 बजे लेता हैं और फिर 18 घंटे की फास्टिंग करता हूं’।

ऐसे में यदि आप भी ब्रायन की तरह हेल्दी रहना चाहते हैं तो उनकी यह डाइट फॉलो कर सकते हैं।
