क्या आप भी खाना खाने के बाद भारीपन महसूस करते हैं? इसका कारण अपच हो सकता है। पाचन संबंधी समस्याएं आम लगती हैं लेकिन इन्हें हल्के में लेना सेहत को भारी पड़ सकता है। पाचन से संबंधित समस्याएं उन लोगों में ज्यादा होती हैं, जो खाने-पीने पर ध्यान नहीं देते या एक सुस्त जीवनशैली जीते हैं। पाचन तंत्र से जुड़ी सबसे आम समस्याएं दस्त, कब्ज, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज , पेट में ऐंठन, गैस, मतली और हीटबर्न हैं। माना जाता है कि खराब पोषण, खाने से एलर्जी, कुछ दवाईयां या यहां तक कि कोई संक्रमण भी पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता हैं। इसके लिए मेडिकल में कई इलाज हैं लेकिन कुछ घरेलू उपचारों के जरिए भी पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

फाइबर वाली चीजें ज्यादा न खाएं

फाइबर पाचन में अहम भूमिका निभाता है। दोनों प्रकार के फाइबर, घुलनशील फाइबर और अघुलनशील फाइबर का सेवन करना जरुरी है क्योंकि ये दोनों अलग-अलग तरीकों से आपके पाचन तंत्र की मदद करते हैं। फाइबर के अच्छे स्रोतों में फल, सब्जियां, गेहूं की भूसी, साबुत अनाज, जई का चोकर, नट, बीज और फलियां शामिल हैं। वहीं प्रोसेस्ड या जंक फूड खाने से बचें।

​फिजिकल एक्टिविटी करें

आपके शरीर को चलने के लिए बनाया गया है। शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए शारीरिक व्यायाम बहुत जरूरी है। आप या तो सैर के लिए जा सकते हैं, दौड़ सकते हैं, तैराकी कर सकते हैं, योग कर सकते हैं। नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि से आपके पाचन तंत्र के जरिए से भोजन को स्थानांतरित करने में मदद मिलेगी, जिससे पाचन संबंधी समस्याओं की संभावना कम हो जाएगी।

तनाव न लें

सामान्य तौर पर, तनाव आपके स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर डाल सकता है। तनाव पेट के अल्सर, दस्त, कब्ज और ईरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसे कई पाचन विकारों से जुड़ा हुआ होता है हालांकि तनाव सामान्य है लेकिन सांस लेने के कुछ व्यायाम, ध्यान या योग के साथ तनाव से परहेज करें।

​खाना अच्छे से चबाएं

अच्छे पाचन के लिए खाने को अच्छे से चबाना जरूरी है। जब आप अपने खाने को अच्छी तरह चबाते हैं, तो यह आपके पाचन तंत्र के काम को आसान बना देता है। अपना खाना-खाने के लिए समय निकालें। अपने भोजन को ठीक से और धीरे-धीरे चबाएं। खाना खत्म करने में जल्दबाजी न करें क्योंकि इससे अपच की समस्या हो सकती है।

हेल्दी फैट लें

फैट आपके पाचन तंत्र के जरिए भोजन को बेहतर तरीके से निकालेगा। अपने आहार में स्वस्थ फैट्स जैसे पनीर, जैतून का तेल, साबुत अंडे, नट्स, एवोकैडो और फैट युक्त मछलियां शामिल करें। एक अतिरिक्त लाभ के रूप में, ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन को कम करेगी, जो आगे चलकर सूजन आंत्र रोगों को रोक सकता है इसलिए, अपने डाइट में सैल्मन, टूना, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और कद्दू के बीज शामिल करें।

​हाइड्रेटेड रहें

खूब पानी पीना आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। पूरे दिन अपने आप को सिर्फ पानी और ताजे फलों के रस, नींबू पानी या नारियल पानी जैसे अन्य तरल पदार्थों से हाइड्रेटेड रखें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *