जिस तरह खाने में नमक का संतुलन होना जरूरी है, उसी तरह शरीर में भी इसका संतुलन होना बहुत जरूरी है। नमक के बारे में हर कोई हर कुछ नहीं जानता। एक्सपर्ट ने नमक से रिलेटेड बातें बताई हैं, जिसका जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।

नमक का महत्व

इंसानी शरीर को स्वस्थ और संतुलित आहार देने के लिए नमक बहुत ही आवश्यक है। इससे हमारी मस्तिष्क की कोशिकाएं सक्रिय रहती हैं। इससे पाचन ठीक रहता है और शरीर में पानी का संतुलन बना रहता है।

सेवन नियंत्रिण में क्यों करना चाहिए ?

अधिक मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो इंसान को हाई बीपी की समस्या हो सकती है और हाई बीपी जोखिम वाली बीमारी है तो इसलिए भोजन में सोडिम की मात्रा सीमित होनी चाहिए। जिन लोगों को सोडियम कम करने की सलाह दी गई है, उन्हें कम सोडियम वाले नमक का सेवन करना चाहिए।

कितनी मात्रा में करना चाहिए सेवन?

एक्सपर्टस का कहना है कि रोज़ाना सोडियम का सेवन लगभग 2,400 मिलीग्राम होना चाहिए। लेकिन जो लोग तटीय क्षेत्रों, गर्म या आर्द्र जलवायु में रहते हैं या जिम में अधिक पसीना बहाते हैं तो उन्हें अधिक नमक की आवश्यकता होती है। फिर भी कोशिश करनी चाहिए कि इसका सेवन कम किया जाए।

सोडियम कैसे करें कट ?

सोडियम को कट करने के लिए अधिक मात्रा में पानी पिएं। अधिक पोटैशियम युक्त खाद्य पदार्थ खाएं, जिससे सोडियम संतुलित रहे। जब भी कोई डिश बनाएं तो पर्याप्त रूप से नमक डालें और बिना नमक के फल और सलाद का सेवन करें। बाजार से कोई भी सामान लेते हैं तो उसका लेबल ध्यान से ज़रूर पढ़ें। इनमें भी नमक मौजूद होता है। उनका सेवन न करें जिनमें प्रति 100 ग्राम भोजन में 0.6 ग्राम से अधिक सोडियम शामिल हो।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *