ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर समस्या है जो हर साल लाखों लोगों को अपनी चपेट में लेती है। दुनिया भर में बीमारी से होने वाली मृत्यु में ब्रेन स्ट्रोक को दूसरे नंबर पर रखा गया है। ब्रेन स्ट्रोक के बारे में आज भी लोगों में जानकारी काफी कम है। लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 29 अक्टूबर को ‘वर्ल्ड ब्रेन स्ट्रोक डे’ मनाया जाता है। ब्रेन स्ट्रोक होने के कारणों में खराब खानपान और खराब लाइफस्टाइल माना जाता है लेकिन वहीं लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं जैसे कि डायबिटीज, हार्ट डिजीज और ब्लड प्रेशर भी ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ाती हैं। कई अध्ययनों में देखा गया है कि लाइफस्टाइल डिजीज खासकर ब्लड प्रेशर के मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है लेकिन ऐसा क्यों है? साथ ही, इसके पीछे कौन-से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए उस बारे में बताते हैं।

ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण

इसके शुरुआती लक्षणों में व्यक्ति को बोलने में परेशानी होती है। ऐसे में चक्कर आना, कंफ्यूजन होना या अचानक सिर दर्द होना आम कारणों में शामिल है। इन लक्षणों में दोनों आंखों से साफ न दिखना, शरीर के किसी भी हिस्से में कमजोरी आना शामिल है।

हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट को इसलिए रहता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

ब्लड वेसेल्स के ब्लॉक होने के कारण खून ब्रेन तक नहीं पहुंच पाता इस कारण व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है। ब्लड प्रेशर के पेशेंट की ब्लड वेसेल्स समय के साथ बंद होने लगती हैं। ऐसे में यदि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल न रखा जाए, तो ये वेसेल्स पूरी तरह बंद भी हो जाती हैं। इससे ब्रेन तक ब्लड का जाना मुश्किल हो जाता है और स्ट्रोक की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में जितना ज्यादा व्यक्ति के ब्लड प्रेशर में फर्क आयेगा, उतनी की ब्लड वेसेल्स के बंद होने की संभावना रहेगी और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगेगा। हाई ब्लड प्रेशर के साथ यह स्थिति लो ब्लड प्रेशर वालो को भी परेशान कर सकती हैं इसलिए ब्लड प्रेशर को हमेशा बैलेंस रखना जरूरी है।

ऐसे करें बचाव

रेगुलर लें दवाई

ब्लड प्रेशर के लिए यदि आप डेली दवा लेते हैं, तो दवा को रेगुलर रखें। दवा में टाइम गेप न होने दें। अपनी डाइट में नमक का सेवन कम करें। खाने के अलावा सलाद या फल में नमक डालकर न खाएं नहीं तो आपका ब्लड प्रेशर बिगड़ जाएगा।

रोज एक्सरसाइज करें

डेली एक्सरसाइज करने की आदत बनाएं। इससे आपको ब्लड प्रेशर मेंटेन करने में मदद मिलेगी।मेडिटेशन करें और गुस्से को कंट्रोल में रखें इससे आप अपने इमोशन कंट्रोल रख पाएंगे।

सादा नमक

डाइट में सेंधा नमक की जगह सादा नमक इस्तेमाल करें क्योंकि इसे ज्यादा क्लीन करके बनाया जाता है।

ब्लड प्रेशर मैंटेन करके रखें

ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए अपना ब्लड प्रेशर हमेशा मेंटेन करके रखें ध्यान रखें कि नॉर्मल टार्गेट 130 से कम रहे साथ ही, लो ब्लड प्रेशर 85 से कम न रहे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *