एसिडिटी की दिक्कत तब होती है जब डाइजेशन संबंधित प्रॉब्लम होती है। जब आप रात में सोने से पहले ज्यादा या हैवी खाना खा लेते हैं, तब आपको इसका सामना करना पड़ता है। लेकिन लेट सोना और लेट खाना आज के समय में आम बात हो गई है और इस वजह से सुबह उठते ही पेट में जलन या खट्टापन महसूस होता है। अगर आपको भी ये समस्या का सामना करना पड़ता है तो इससे तुरंत छुटकारा पाने के लिए ये काम कर सकते हैं।
केला पाचन में फायदेमंद होता है, क्योंकि ये आसानी से पच जाता है और पेट की दीवारों पर सुरक्षा की परत बनाता है, जिससे एसिड का असर कम होता है। इसकी मदद से डाइजेशन ठीक रहता है और एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती।
इस तरह खाएं
एसिडिटी से राहत चाहते हैं तो सुबह उठते ही खाली पेट एक या दो केले खा लें। केले को दही या सलाद में मिलाकर भी खाया जा सकता है। सुबह उठते ही अगर आप एक गिलास गर्म पानी पीते हैं तो भी आपको फायदा होगा। इसके अलावा कैफीन, चाय से बचें क्योंकि इससे एसिडिटी बढ़ती है। इसलिए सुबह सुबह इनका सेवन न करें।
इसके बचाव के उपाय
एसिडिटी से बचने के लिए सोने के तीन घंटे पहले खाना खालें। इस वजह से आपके खाने को डाइजेस्ट होने का समय मिलेगा। अगर फिर भी सोने से पहले भूख लगती है तो खिचड़ी, दलिया जैसे हल्के फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
