कमजोर, सूजे, खून आने वाले मसूड़ों से पीड़ित हैं और लगातार सांसों से गंदी बदबू आती है तो आपको मसूड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसे जिंजीवाइटिस कहते हैं। ये मसूड़ों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इसके लिए आप यहां बताए गए घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन अगर ज्यादा दिक्कत है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं और नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें।

Aloe Vera Gel

एलोवेरा जेल में ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी और ऐंटी-माइक्रोबाइल गुण होते हैं जो मसूड़ों की बीमारी के इलाज में असरदार पाए जाते हैं। ताज़ा एलोवेरा जेल से अपने मसूड़ों को आधे घंटे तक रगड़ें और फिर पानी से कुल्ला करके मुंह साफ करें। इसे कुछ हफ्तों तक दिन में दो से तीन बार करें।

Coconut Oil

इसमें रोज आधे घंटे तक नारियल का तेल मुंह में लेकर चारों और घुमाएं। इससे मुंह में पैदा होने वाले बैड बैक्टीरिया से आपको छुटकारा मिलेगा।

Sea Salt

मसूड़े की सूजन और दर्द के लिए सी-सॉल्ट एक प्राचीन और लोकप्रिय घरेलू नुस्ख़ा है। हर दिन सी-सॉल्ट और पानी के घोल से गरारे करें।

Tea Tree Oil

इसमें ऐंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। जिससे मसूड़े ठीक होने में मदद मिलती है।

Chamomile Tea

मसूड़ों की बीमारी से राहत पाने के लिए कैमोमाइल टी का प्रयोग कर सकते हैं। बनाकर हल्का ठंडा होने दें और उसके बाद एक से दो बार कुल्ला करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *