आज के समय में आपके शरीर में होने वाली बीमारियों का मुख्य कारण मोटापा ही है और मोटापा बढ़ने का कारण शरीर में जमा एक्ट्रा कैलोरी और फैट होता है इसलिए, लोग मोटापा कम करने के लिए अक्सर अपने शरीर की कैलोरी बर्न करते हैं और फैट को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन,आपको बता दें कि मोटापा कम करने के लिए कैलोरी के साथ फैट जलाना भी जरूरी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिर्फ कैलोरी जलाने से फैट कम नहीं होती। यदि आप शरीर की चर्बी कम करना चाहते हैं और अपने शरीर को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आपका लक्ष्य सिर्फ कैलोरी खर्च करने की जगह फैट भंडार का इस्तेमाल करना होना चाहिए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि कैलोरी के साथ फैट आप कैसे बर्न कर सकते हैं।

सिर्फ कैलोरी की जगह ऐसे जलाएं फैट

डाइट का रखें ध्यान

आपका आहार फैट जलाने में अहम भूमिका निभाता है। मांसपेशियों को बढ़ाने और मेटाबॉल्जिम को बढ़ावा देने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं। प्रोटीन का थर्मिक प्रभाव ज्यादा होता है, जिसका मतलब है कि आपका शरीर इसे पचाने के लिए ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल करना पड़ेगा इससे जिससे फैट कम होगा। एवोकाडो और नट्स जैसे स्वस्थ फैट्स खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगी और शरीर बेहतर ढंग से काम कर पाएगा।

फैट जलाने वाले एक्सरसाइज शामिल करें

कुछ वर्कआउट आपके शरीर में फैट को ज्यादा बेहतर तरीके से जलाने में मदद करेंगे। हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) तेज गतिविधि और आराम के बीच बारी-बारी से होती है, जिससे कसरत के बाद भी फैट का ऑक्सीकरण बढ़ेगा। इसमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी मदद करेगी क्योंकि मांसपेशियों के निर्माण से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा, इससे आराम करने पर ज्यादा फैट जलेगा।

इंटरमिटेंट फास्टिंग

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान शरीर को एनर्जी के लिए फैट भंडार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जब आप 12 से 16 घंटे उपवास करते हैं, तो इंसुलिन का स्तर कम हो जाएगा और फैट एनर्जी का स्त्रोत बन जाएगा।

निष्कर्ष

एक्सरसाइज, हेल्दी पोषण और इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद से आप अपने शरीर से सिर्फ कैलोरी जलाने के साथ फैट को भी सही ढंग से जला सकते हैं, इससे वजन कम करने और बेहतर स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *