कई बार काम करते-करते उंगली जल जाती है या कोई और अंग। ऐसे में जलन शुरू हो जाती है। बहुत बार ऐसा होता है कि उस समय तो जलन नहीं होती लेकिन बाद में महसूस होती है। ऐसे में आपको अस्पताल जाने की आवश्यकता तो नहीं है, लेकिन उसे ठीक तो करना ही है तो चलिए जानते हैं कि घर पर ही छोटी सी जलन को कैसे ठीक करें।
Honey
शहद का इस्तेमाल करने से भी फायदा होता है। इसमें ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ मौजूद होती हैं जो त्वचा को किसी भी संक्रमण से बचाती हैं और त्वचा को ठंडा रखती हैं।
दूध
दूध लगाने से जलन वाली जगह पर शांति मिलती है। इसमें प्रोटीन और फ़ैट मौजूद होते हैं। जल्दी परिणाम के लिए जले हुए हिस्से को ठंडे दूध में 15 मिनट के लिए रख दें।
Black Tea
टैनिक एसिड जलन को त्वचा से दूर करने में मदद करता है और ये ब्लैक टी में मौजूद होता है। इसे लगनाने से दर्द भी खत्म होता है। ठीक करने के लिए त्वचा पर एक ठंडा, गीला ब्लैक टी बैग रखें और इसे किसी चीज़ से बांध लें।
Mint Toothpaste
जो अंग जल जाए उसे ठंडे रनिंग वॉटर के नीचे रखें। जब सूख जाए तो पुदीने के टूथपेस्ट की एक परत लगा लें, जिससे तुरंत राहत मिलेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
