अगर आप चाहते हैं कि पूरी तरह से फिट दिखें तो आपको अपनी डाइट तो ठीक करनी पड़ेगी साथ ही योग पर भी ध्यान देना पड़ेगा। वजन कम करने के लिए योग सबसे अच्छा विकल्प है। ये स्सता और असरदार भी है। वज़न घटाने के लिए बहुत से योगासन हैं, जिसमें से हम कुछ यहां बताने जा रहे हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखें कि निरंतरता बनी रहे नहीं तो कोई असर नहीं होगा।

त्रिकोणासन

ये आसन करने से तंत्रिका तंत्र उत्तेजित होती है और सीने, कंधे की मांसपेशियों खुलती है। यदि आप रीढ़ की हड्डी, पेट की मांसपेशियों, जांघ की मांसपेशियों को मज़बूत और लचीला बनाना चाहते हैं तो इससे अच्छा कोई आसन नहीं है। इससे अपच, गैस की समस्‍या, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्‍या से राहत मिलती है।

गोमुखासन

ये मुद्रा करने से शरीर को आराम मिलता है। इससे पीठ दर्द, तनाव, थकान, चिंता कम होती है। रोजाना इसका अभ्यास किया जाए तो पेट की चर्बी कम हो सकती है।

भुजंगासन

ये आसन सांप की मुद्रा में किया जाता है। इस आसन से आपका शरीर टोन होता है और ये वज़न कम करने में काफ़ी मददगार है। अगर आप गर्भवती हैं या किसी तरह की चोट लगी है तो इसे करने से बचें।

नौकासन

ये आसन पीछे की ओर झुककर किया जाता है और इससे शरीर बाहर की ओर मुड़ता है। ये आसन सीने का विस्तार करता है और सांस लेने की क्रिया को अच्छा बनाता है। इस आसन से वजन कम किया जा सकता है। कोशिश करें कि इसका अभ्यास रोज़ करें।

सेतु बंध सर्वांगासन

इसकी मदद से आपकी पीठ, ग्‍लूटस मसल्‍स, पैरों और टखनों को मज़बूती मिलती है। ये गर्दन, कंधे, छाती और रीढ़ को लचीला बनाता है और आपका वज़न कम करने में मददगार साबित होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *