दीवाली का त्यौहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में इस मौके पर जमा सालभर की गंदगी, धूल और मिट्टी साफ करने में सभी लग गए हैं हालांकि इन सभी चीजों की डस्ट सबसे पहले आपके चेहरे को ही प्रभावित करती है। ऐसे में आपको स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स हो सकती हैं तो चलिए जानते हैं कि दीवाली की सफाई में आप त्वचा की देखभाल कैसे कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

नारियल का तेल

गंदगी, धूल और मिट्टी के कारण स्किन को कई तरह की इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। ऐसे में इससे बचाव के लिए रात को सोने से पहले एंटीबैक्टीरियल गुणों से युक्त नारियल तेल से चेहरे की मसाज करें।

शहद

यह एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसका स्किन पर इस्तेमाल करने से कई तरह की समस्याओं से राहत मिलेगी। रोजाना चेहरे की शहद के साथ मसाज करें।

स्क्रब करें

स्क्रब भी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है इससे आपकी त्वचा के पोर्स गहराई से साफ होते हैं। हफ्ते में 2 बार स्क्रब करें। इसके लिए आप घरेलू चीजें ले सकते हैं।

मॉइश्चराइजर

दीवाली सफाई के बीच में डस्ट के कारण चेहरे पर रुखापन आ सकता है ऐसे में चेहरे को ड्राईनेस से बचाने के लिए मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी।

चेहरा धोएं

सफाई के दौरान चेहरे में जमी डस्ट को साफ करने के लिए सादे पानी से चेहरा धोएं क्योंकि डस्ट एक्ने या पिंपल का कारण बन सकती है।

गुलाब जल

चेहरे पर गुलाब जल लगाने से स्किन ड्राई होने से बचती है। यह आपकी त्वचा पर डस्ट के प्रभाव को बेअसर करता है। इसे लगाने से स्किन सॉफ्ट और मुलायम बनती है।

इन टिप्स का ध्यान रखकर आपकी त्वचा की देखभाल अच्छे से कर सकती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *