आज का समय इस तरह का हो गया है कि अगर आपको अच्छा स्वास्थ्य चाहिए तो आपको शहर से दूर जाना पड़ता है। कहीं दूर गांवों में छुट्टियों के लिए चले गए या पैसे देकर कोई थैरेपी ले ली। शहर में रहना मतलब सेहत को जोखिम में डालने के बराबर है। यहां रहने वाले लोग कई तरह के प्रदूषण से घिरे होते हैं। खुली हवा लेना तो सपने में भी सोच नहीं सकते।
माना कि ताजी हवा नहीं मिल सकती, लेकिन इसमें अगर दिन में सिर्फ 10 मिनट बैठे तो इससे आपकी सेहत काफी हद तक सुधर सकती है। पर्याप्त ताजी हवा न मिलने पर सिरदर्द, थकान और सांस लेने में समस्या होने लगती है। ऐसे में दिन में एक बार तो खुली हवा में जरूर जाएं।

Increases Oxygen Level
ताजी हवा में बैठने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है। इससे दिमाग ठीक तरीके से काम करता है और साथ ही दिमाग सक्रिय, सतर्क और तरोताजा होता है।
Mood Freshener
ताजी हवा में बैठने से मूड बेहतर होता है। तनाव और चिंता की भावना से भी राहत मिलती है। ताजी हवा और सूरज की रोशनी शरीर को एंडोर्फिन रिलीज करने में मदद करती है और ये एक नेचुरल मूड बूस्टर है।
Good Sleep
नियमित रूप से बैठने से नींद से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। इसकी मदद से जल्दी सोते हैं और रात को आरामदायक नींद मिलती है।
Strong Immune System
ताजी हवा में बैठने से हवा तो मिलती ही है, साथ में सूरज की रोशनी से विटामिन डी भी मिलता है। विटामिन डी से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियों के संक्रमण से बचाव।
Improves Digestion
ताजी हवा में बैठने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है और आराम भी। इससे आंत का स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
