हाथों को अच्छी तरह से धोना और साफ रखना स्वच्छता की ओर पहला कदम है। हाथ धोने से आप खुद को साफ रखते हैं और शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से दूर रख सकते हैं। हाथ धोने से आप सिर्फ खुद ही नहीं बल्कि दूसरे लोगों को भी बीमार और संक्रमित होने से बचा सकते हैं। यही वजह है कि घर हो या फिर स्कूल बच्चों को हर जगह हाथ धोने और बेसिक हाइजीन बरतने के बारे में सिखाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर बार-बार हाथ धोने के लिए ही क्यों कहते हैं इसके पीछे के कई कारण है ऐसा इसलिए कहा क्योंकि हाथों में कई ऐसे छोटे जर्म्स छुपे होते हैं जो सीधे हमारे शरीर के अंदर जाते हैं। इसके कारण शरीर बड़ी-बड़ी बीमारियों का घर बन सकता है। खासतौर से जब हम किसी बाजार, भीड़वाली जगह या पार्टी से आए हो तो हमारे हाथ बहुत सारे जर्म्स को अपने साथ लाते हैं। इससे बीमार होने और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

वैसे कोरोना काल में लोगों ने हाथ धोने और उसकी Importance के बारे में अच्छी से समझा है लेकिन जैसे ही कोरोना का कहर कम हुआ है लोगों ने फिर से लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है एक रिसर्च की मानें तो यदि सभी लोग ठीक से हाथ धोएं तो इससे हर साल 10 लाख लोगों की जान बचाई जा सकती है।
हाथ न धोने से होगी ये बीमारी
सर्दी जुकाम
हाथ नहीं धोने से सर्दी जुकाम जैसा इंफेक्शन फैल सकता है। यदि किसी व्यक्ति ने मुंह और नाक पर हाथ लगाए हैं और फिर उसी हाथ से किसी दूसरे को छू लिया या किसी सामान को छू लिया तो आपको भी इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाएगा। इससे इम्यूनिटी भी कमजोर होगी।
त्वचा से जुड़े इंफेक्शन
यदि आपको किसी तरह का कोई घाव, चोट या इंफेक्शन हो गई है तो स्टैफिलोकोकस बैक्टीरिया इसे गंभीर बना सकते हैं। ये बैक्टीरिया स्किन और नाक में अक्सर पाए जाते हैं जो खुले घाव में मिलने से संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इसलिए हाथों को साफ रखना बहुत जरूरी है।

पेट की बीमारी
हाथ ठीक से न धोने के कारण पेट से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाएगा। खासतौर से आपको आंतों से जुड़ी समस्याएं होंगी। डायरिया, हैजा या टाइफाइड जैसी बीमारियां भी साफ-सफाई में बरती गई लापरवाही के कारण होती हैं। एक रिसर्च में पाया गया कि साबुन से हाथ धोने से दस्त के सभी 10 में से 4 मामलों को रोका जा सकता है।
आंखों से जुड़ी समस्याएं
आंखों पर गंदे हाथ लगाने से कई तरह की बीमारी हो सकती हैं। ऐसे कई रिसर्च सामने आए हैं जिसमें पाया गया है कि दूरगामी नेत्र रोगों से बचने के लिए आपको हाथों की सफाई का ख्याल रखना जरूरी है। खासतौर से आंखों से पानी आना, आंखें लाल होना और ट्रेकोमा जैसे इंफेक्शन जो अंधेपन का कारण बनते हैं हाथ न धोने से फैल सकते हैं।
कब-कब हाथ धोएं?
. खाना बनाने से पहले
. खाना खाने से पहले और बाद में
. जानवरों को छूने के तुरंत बाद
. खांसने और छींकने के बाद
. बाहर से आने के बाद
. खेल कर आने के बाद
. किसी से हाथ मिलाने के बाद
. बाथरूम के इस्तेमाल के बाद
. सफर से आने के बाद
कितनी देर तक धोएं हाथ?
आपको हमेशा साबुन से हाथ धोने चाहिए। साबुन को अच्छी तरह उंगलियों के बीच में और चारों ओर रगड़ते हुए साफ कर लें। कम से कम 30 सेकेंड तक हाथ जरूर धोएं।

