पेट का कैंसर जिसको हम इंग्लिश में स्टमक कैंसर कहते हैं। इसको गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है। अभ आपके मन में यह भी सवाल आ रहा होगा कि क्या पुरुष और महिला में पेट के कैंसर के लक्षण अलग-अलग होते हैं? दरअसल, ऐसा कुछ नहीं है, पुरुष और महिला दोनों में कैंसर के लक्षण एक जैसे ही होते हैं लेकिन यह भी सही है कि हर इंसान पर इसके लक्षण अलग-अलग दिखाई देते हैं। पेट के कैंसर के मरीज का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि कैंसर कहां है और कितनी दूर तक फैल चुका है। आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग अक्सर इस गंभीर बीमारी के चपेट में आ जाते हैं। पेट के कैंसर होने पर कोई खास ऐसे लक्षण नहीं दिखाई देते हैं लेकिन आम से लक्षण को भी यदि आप गौर करेंगे तो इसका वक्त रहते इलाज संभव है। इसके लक्षण नॉर्मल से होते हैं यदि इसका वक्त रहते इलाज न किया जाए तो यह शरीर के दूसरे अंगों में भी तेजी से फैल जाती है।

पेट में ब्लोटिंग की Problem

खानपान सही न रहने के कारण पेट में ब्लोटिंग की प्रॉब्लम हो जाती है। ये नॉर्मल भी हो सकता है लेकिन यदि लंबे समय से ब्लोटिंग हो रही है तो पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है। यदि पेट हमेशा फूला महसूस होता है तो इसे नजरअंदाज न करें तुरंत चेकअप करवाए, जिससे ब्लोटिंग का सही कारण पता चल सके।

उल्टी-मतली जैसा लगना

अगर हर समय उल्टी और मतली जैसा फील हो रहा है तो पेट का कैंसर हो सकता है। ऐसा डाइजेशन खराब होने की वजह से होता है जैसे-जैसे कैंसर बढ़ता है समस्या भी बढ़ती जाती है। ऐसे लक्षण दिखने पर फौरन डॉक्टर को दिखाएं।

मल से खून गिरना

पेट में कैंसर होने पर मल से खून आ सकता है। इस लक्षण को कभी नजरअंदाज नहीं करें, वरना स्थिति गंभीर हो सकती है तुरंत डॉक्टर के पास जाकर इसकी जांच करवाएं, ताकि समस्या शुरू होने से पहले ही खत्म की जा सके।

सीने में जलन

सीने में जलन और दर्द भी एब्डोमिनल कैंसर के ही लक्षण हो सकते हैं जब पेट में कैंसर होता है, तब पाचन खराब हो जाता है। इससे सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या ट्रिगर कर सकती है। लंबे समय तक ऐसा रहने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

पेट में तेज दर्द-सूजन

पेट में कैंसर होने पर पेट में तेज दर्द और सूजन हो सकती है। यदि बिना किसी कारण दर्द लगातार बना है तो तुरंत सावधान हो जाएं। अक्सर दर्द पेट और सूजन पेट के ऊपरी हिस्से में होता है। ट्यूमर का साइज जैसे-जैसे बढ़ने लगता है पेट का दर्द भी बढ़ने लगता है, ऐसी कंडीशन में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *