ज्यादातर बीमारियां पेट से ही शुरू होती हैं। दरअसल, हम जो भी खाते-पीते हैं वो सब आंतों से होकर ही आगे शरीर में जाता है। ऐसे में जब हम अनहेल्दी डाइट लेंगे तो इससे आंतों की सेहत पर असर पड़ेगा। इसकी वजह से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और अपच आदि होने लगेंगी इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आंतों का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। आंतों को हेल्दी रखने के लिए, पेट को साफ रखना जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको हेल्दी डाइट जरूर लेनी चाहिए। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आंतों को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

सब्जियों का जूस पिएं

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए रोज सुबह सब्जियों का जूस पिएं इसके लिए आप रोज हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस सकते हैं, हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं जो आंतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अगर आपको कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याएं हैं, तो भी सब्जियों के जूस का सेवन जरूर करें। आप पालक, ब्रोकली और केल आदि का जूस भी डाइट में शामिल कर सकते हैं इससे आंतों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।

हर्बल टी पिएं

आप रोज सुबह हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। हर्बल टी ऑल ऑवर हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। हर्बल टी आंतों के कार्य और पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा देती है। अगर आप रोज सुबह हर्बल टी का सेवन करते हैं तो इससे बॉडी को डिटॉक्स होने में मदद मिलेगी। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए मिंट हर्बल टी का सेवन करें। इस टी को पीने से आंतों की सेहत में सुधार होगा।

फल खाएं

आंतों को हेल्दी रखने के लिए आप रोज सुबह फल खाएं। यदि आप रोज सुबह खाली पेट फलों का सेवन करेंगे तो इससे आंतों की सेहत स्वस्थ रहेगी। फलों में फाइबर और पानी ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। रोज सुबह फल खाने से आंतों में जमी गंदगी आसानी से बाहर निकलेगी। इससे मल त्याग में सुधार होगा। आंतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप रोज सुबह सेब, केला और नाशपाती आदि का सेवन करें। इन फलों का सेवन करने से कब्ज और गैस की समस्या भी दूर होगी।

एलोवेरा और आंवला जूस पिएं

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आप एलोवेरा और आंवला जूस पिएं। यह दोनों चीजें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। आप रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा और आंवला जूस पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। इसमें 1-1 चम्मच एलोवेरा और आंवला जूस मिलाएं। अब आप इस जूस को पी सकते हैं।

प्रोबायोटिक फूड्स

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन करना भी फायदेमंद रहेगा। आंतों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आप दही, छाछ और दही से बने खाद्य पदार्थों खाएं। इनमें प्रोबाटिक्स अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं जो पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *