कुछ लोगों को गले लगाने का बहुत शौक होता है। ऐसे लोग अपने प्यारों को गले लगाकर अपने प्यार के बारे में बताते हैं। गले लगाने से कई तरह की टेंशन भी दूर होती है। लेकिन जब आप अकेले हो जाएं तो किसी को भी गले नहीं लगा सकते, न ही किसी दूसरे को जबरदस्ती गले लगा सकते हैं।
अकेले होने के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे कि आपका उस शख्स से रिश्ता टूट गया हो या अब पहले जैसा न हो। शहरीकरण भी अकेलेपन का एक कारण है। जब आपके पास कोई गले लगाने वाला न हो तो खाली सा लगता है, लेकिन आज हम इसका भी उपाय लेकर आए हैं।
Self Hugging
जब आपके आसपास कोई आपका प्यारा न हो तो आपको खुद ही आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। लोनलीनेस को दूर करने के लिए सेल्फ हगिंग का सहारा लिया जा सकता है। ये खुद से प्यार जताने के कुछ नायाब तरीकों में से एक है।
Strong Mentality
ये पता ही है कि जिंदगी के किसी न किसी मौके पर हमदर्द की जरूरत होती है, लेकिन जब जिंदगी इम्तिहान लेती है तो आपको काफी अकेला छोड़ देती है। ऐसे में आपको खुद से प्यार करना सीखना पड़ेगा। ये भी समझें की किसी की जिंदगी किसी के चले जाने से रुकती नहीं, चलती रहती है। जब आप सेल्फ हगिंग करना शुरू करते हैं तो आप दिमागी तौर पर काफी मजबूत बनते हैं।
Remove tension
जब भी आपको तकलीफ महसूस हो तो आप किसी के कंधे को या सहारे को ढूंढते हो, ताकि आपका तनाव दूर हो सके, लेकिन जब आप अकेले होंगे तो कोई आपको हमदर्दी देने नहीं आएगा। ऐसे में अकेलेपन के वक्त खुद को दिलासा देने की जरूरत है। जब अपने आप को गले लगाते हैं तो दिमागी तौर पर जबरदस्त राहत मिलेती है। इससे सेहत भी अच्छी रहती है।
Get rid of negativity
लाइफ में बहुत सी ऐसी परेशानियां देखने को मिलती है जब हमारा माइंड नेगेटिविटी से भर जाता है और लगता है कि अब आगे जिंदगी में कुछ नहीं हो सकता, सारे रस्ते बंद हो गए हैं। हम थोड़ी देर की परेशानी को इतना बड़ा समझ लेते हैं। ऐसे में खुद को गले लगाएं और अपने आप को शांत करें।
Self Love will flourish
खुद को गले लगाने से सेल्फ लव का इमोशन पैदा होता है। जब आप खुद से प्यार करना सीख जाते हैं, तो बाकी लोगों को भी प्यार से ट्रीट करते हैं। ऐसे में आप जिंदगी को और ज्यादा अच्छे नजरिए से देखते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
