अक्सर बिजी लाइफस्टाइल के बीच लोग अच्छे से आपनी नींद पूरी नहीं करते हैं। ऐसे में उनके कई हेल्थ इश्यूज होने शुरू हो जाते हैं। इस बात को लेकर इनदिनों एक्स पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है। दरअसल एल डॉक्टर ने नींद की अहमियत के बारे में एक पोस्ट शेयर की है जो अब काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। डॉ. के मुताबिक बतया गया है कि नींद हामरी जिंदगी का एक बहुत ही अहम हिस्सा है।

हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट ने दावा किया

सोना कितना जरूरी है, ये तो आप सब जानते हैं हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट ने दावा लेकिन अगर ये ठीक से पूरी न होतो क्या हो सकता है इसके बारे में अपोलो हॉस्पिटल्स हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ सुधीर कुमार ने दावा किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अगर कोई एक घंटे की नींद खो देता है, तो उसे रिकवर होने में कई दिन लग जाते हैं। पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है और ढेरों लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है। वहीँ उन्होंने लिखा कि नींद की कमी की वजह से कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जिनमें सिरदर्द, खराब फोकस, बढ़ता चिड़चिड़ापन और यहां तक कि डिसिजन मेकिंग पर भी प्रभाव पड़ता है।

सोशल मीडिया पा लगी भीड़

बता दे इस पोस्ट के बाद से डॉ सुधीर से एडवाइज लेने वालों की सोशल मीडिया पर लाइन लग गई है। एक यूजर ने लिखा डॉक्टर क्या यह कहा जा सकता है कि नींद के घंटों में कमी की भरपाई दिन में सोने से की जा सकती है। डॉ. के मुताबिक हां की जा सकती है। रात में एक बार में 7-9 घंटे सोना सबसे अच्छा आप्शन हैं। हालांकि अगर कोई रात में पूरी नींद नहीं ले पाता है, तो वह दिन में सोकर नींद की कमी की भरपाई अच्छे से कर सकता है।

दूसरे यूजर ने पूछा, “सोने के लिए तैयार होने के सभी नियमों का पालन करने के बाद भी मैं हर दिन कई घंटों की नींद खो देता हूं! मुझे कभी इसका पता नहीं लगा पाया, लेकिन शायद 81 साल की उम्र में भी एक्टिव रहने के बावजूद मुझे 5 घंटे से ज्यादा की नींद की ज़रूरत नहीं पड़ती है। चौथे ने लिखा, नींद वास्तव में जीवन का अमृत है।

डॉ. सुधीर कुमार के यूट्यूब बायो के मुताबिक, वह 1994 से इस पेशे से जुड़े हुए हैं। वह दौड़ को अपना जुनून भी बताते हैं और वे अब तक 120 हाफ-मैराथन दौड़ लगा चुकें हैं।

तो बस उनके मुताबिक नींद पूरी होना बहुत ही जरुरी है। अगर नहीं हो पा रही है तो सेहत पर इफ़ेक्ट पड़ता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *