गर्मी के मौसम में नहाना किसे पसंद नहीं होता। दरअसल बहुत से लोग गर्मी के मौसम में बाहर से घर में एंट्री करते ही नहाने चले जाते हैं। लेकिन आपको बता दें धूप से आने के तुरंत बाद नहाना सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

आपको बता दें एक्सपर्ट्स के मुताबिक तेज गर्मी के कारण शरीर का तापमान बड़ा हुआ होता है। ऐसे में जब हम अचानक गर्मी से घर पहुंचते ही नहा लेते हैं तो शरीर के तापमान में बदलाव आने लगता है। बॉडी का तापमान गर्म और सर्द हो जाता है। जिसकी वजह से शरीर में कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीँ ऐसा करने से गले में खराश, जुकाम होने का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि पहले घर पहुंचकर कम से कम आधा घंटा आराम से बैठें, पसीना सुखा लें और फिर ही नहाने जाएँ।

कई बार नहाना भी सही नहीं है

वहीं बहुत से लोग गर्मी के कारण बार बार नहाते हैं। उन्हें लगता है कि इससे उन्हें रिफ्रेश फिल होगा। लेकिन इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। बार-बार नहाने से स्किन ड्राई हो सकती है। वहीँ स्किन में मौजूद नेचुरल ऑयल कम होने  की संभावना भी बढ़ जाती है। साथ ही इससे आपको स्किन से जुड़ी कई अन्य तरह की समस्या भी हो सकती हैं।

दो टाइम नहाना ही सही

गर्मियों में सिर्फ दो टाइम नहाना ही सही माना गया है। सुबह और घर वापिस लौटने पर कुछ मिनट आराम करने के बाद, जिससे की आपके शरीर का तापमान रूम टेंपरेचर की तरह हो जाए या फिर रात में सोने के कुछ समय पहले नहाया जा सकता है।

गर्मी में घर पहुंचकर किन बातों का ख्याल रखें

ठंडा पानी न पियें

तेज धूप से आने के बाद प्यास तो बहुत लगी होती है। ऐसे में ज्यादातर लोग ठंडा या बर्फ वाला पानी पीने की गलती कर देते हैं। दरअसल बाहर से आने के बाद बॉडी का तापमान बढ़ा हुआ होता है। ऐसे में अगर आप अचानक से ठंडा पानी पी लेते हैं तो इससे शरीर के तापमान में बदलाव होता है और आपको गले में जुकाम, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

एसी में न बैठें

तेज धूप से आने के बाद एसी वाले रूम में नहीं बैठना चाहिए। एसी की ठंडी हवा से आपको गर्मी से राहत तो मिल सकती हैं लेकिन एकदम ठंडे में आकर सर्द गर्म हो सकता है। जिसकी वजह से आपको सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *