भारत में चाय पीने के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है। कई ऐसे लोग हैं जो अपने दिन की शुरुआत चाय के गर्मा-गर्म कप के साथ करते हैं। बिना चाय पिए उनका दिन शुरु नहीं होता। चाय पीकर ताजगी महसूस होती है। चाय के साथ बिस्किट, रस्क या फिर कोई हल्का-फुल्का स्नैक्स खाना आम बात है लेकिन रोज की यह आदत आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है।

बढ़ जाएगा शुगर लेवल

चाय के साथ शुगरी या कार्बोहाइड्रेट वाले स्नैक्स का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा इससे पाचन पर भी बुरा असर पड़ता है। यदि आप पहले से ही डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह आदत आपके लिए और भी ज्यादा खतरनाक साबित होगी।

चाय के साथ न खाएं ये चीजें

कुछ लोग चाय के साथ ब्रेड, बिस्किट, रस्क, पापड़ी या टी-केक जैसे हल्के स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। ये चीजें भले ही आम और हल्की लगती हो लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। खासतौर पर जब इनको खाली पेट या चाय के साथ खाया जाए तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इन फूड्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड ज्यादा होता है ऐसे में दिन भर थकान, कमजोरी या शुगर लेवल में इनबैलेंस्ड हो सकता है।

चाय के साथ खाएं ऐसी चीजें

सुबह चाय के साथ आपको ऐसी हेल्दी चीजें खानी चाहिए जो आसानी से पच जाएं और आपके पाचन तंत्र को अच्छा रखें। इससे आपका दिन अच्छा शुरु होगा और सेहत भी बनी रहेगी। कुछ अच्छे ऑप्शन जैसे कि मूंगफली, बादाम, ओट्स या घर का बना नमकीन नाश्ता जैसे मूंग दाल चिल्ला या सब्जियों वाला परांठा। ऐसे खाने से आपको एनर्जी भी मिलेगी और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *