कोरोना का डर लोगों के दिलों से अभी खत्म ही हुआ था कि फिर से इसने लोगों को डराना शुरु कर दिया है। भारत में कोरोना के कारण दो लोगों की मौत हो गई है और अब तक 257 मामले सामने आए हैं। इसके ज्यादातर केस केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आ रहे हैं जिसके बाद देश में चिंता भी बढ़ गई है।
धीरे-धीरे फैल रहा कोरोना
सिंगापुर में मई की शुरुआत में 14,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में यह संख्या करीबन 11,100 थी। यहां मामलों में 28% तक का इजाफा हुआ है। वहीं रोज अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी 30% तक बढ़ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ा है लेकिन आईसीयू मरीजों की संख्या कम हुई है। अधिकारियों की मानें तो अब तक ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला जिससे ये लगे कि नया वेरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक है या तेजी से फैल रहा है हालांकि उनका मानना है कि यह लहर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर अपना असर दिखाएगी।
नए वैरिएंट्स आए सामने
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से तेजी दिखी है। जहां कुछ समय पहले तक लोग बिना मास्क के सड़कों पर बेझिझक होकर घूमते थे। वहीं अब फिर से लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है। कोरोना की यह नई लहर पहले जैसी नहीं है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि खतरा टल गया क्योंकि वायरस के नए वैरिएंट्स सामने आ रहे हैं जो ज्यादा तेजी से फैलते हैं और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अपनी चपेट में जल्दी लेते हैं।
ऐसे लक्षण न करें इग्नोर
. हल्का बुखार या गले में खराश
. नाक का बंद होना या बहना
. सिरदर्द और बदन में दर्द

. थकान महसूस होना
. सूखी खांसी या सांस लेने में दिक्कत
इन बातों का रखें ध्यान
. भीड़भाड़ वाली जगहों, अस्पतालों और सार्वजनिक परिवहन में मास्क जरुर लगाएं।
. साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इससे आप इंफेक्शन से बचे रहेंगे।
. शादियों, मेलों या किसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।
. बूस्टर डोज जरुर लें। खासतौर पर यदि आपकी उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है या पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो सावधानी बरतें।
. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए अच्छी नींद लें। हेल्दी डाइट और योग अपनी डेली रुटीन में शामिल करें।
