फिटनेस फ्रीक लोगों की डाइट में चने जरुर शामिल होते हैं। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए इसको सूपरफूड भी कहते हैं। चने में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से हेल्दी वेट मेंटेन रखने में मदद मिलती है ऐसे में जो लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं वो इसे जरुर खाते हैं। यदि आप रोज सुबह एक गिलास दूध के साथ चने खाते हैं तो इससे शरीर में सारा दिन एनर्जी रहेगी। इसको पचाना थोड़ा मुश्किल होता है ऐसे में कई स्वास्थ्य समस्याओं में ये नुकसानदायक भी हो सकते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि जिनका यूरिक एसिड हाई होता है उनके लिए चने खाना नुकसानदायक भी होगा लेकिन क्या ऐसा सच में होता है या यह सिर्फ मिथ है। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं।
चना ठीक से न पचने पर बढ़ेगी दिक्कत
एक्सपर्ट्स की मानें तो चने हमारी सेहत के लिए तभी फायदेमंद है यदि यह ठीक से पच पाएं। यदि यह ठीक से न पचें तो इसको खाने से एसिडिटी या ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। यदि यह ठीक से न पचे तो इसके कारण शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाएगा। इससे किडनी और जोड़ों पर भी बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में चना दाल, दालें और नॉन वेज खाने से आपकी दिक्कत बढ़ सकती है इसलिए चना सिर्फ तभी नुकसानदायक होगा यदि यह ठीक से न पचे।
हाई यूरिक एसिड में इसलिए नुकसानदायक चना खाना
हाई यूरिक एसिड की समस्या में चना खाना नुकसानदायक भी हो सकता है ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि चने में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। इसमें प्यूरिन कंपाउंड भी मौजूद होता है जो यूरिक एसिड में ब्रेकडाउन होता है। ऐसे में आप जितना चना खाएंगे उतना ही शरीर में यूरिक एसिड भी बढ़ेगा। बॉडी में प्यूरिन कंपाउंड जितना ज्यादा बढ़ेगा उससे गाउट या ऑर्थोसिस की बीमारी का रिस्क भी बढ़ेगा ऐसे में जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई होता है उन्हें चना खाना कम करना चाहिए या इसे नहीं खाना चाहिए।

ये चीजें भी करें अवॉइड
हाई यूरिक एसिड में आपको ऐसी सभी चीजों से परहेज करना चाहिए जिनको खाने से शरीर में एसिड बढ़ता है। रेड मीट, शराब, सीफूड और मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। इसके अलावा हाई फ्रुक्टोज वाले खाद्य पदार्थ जैसे कि सोडा, कैंडी और आइसक्रीम को अवॉइड ही करें। ऐसे में दालों का सेवन भी कम से कम ही करें क्योंकि दालों में प्रोटीन ज्यादा होता है जो यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बनेगा। यूरिक एसिड कंट्रोल रखने के लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज खाएं।
इस बात का भी रखें ध्यान
एक्सपर्ट्स की मानें तो हाई यूरिक एसिड की समस्या में चना खाना आपके लिए नुकसानदायक होगा। चना पचाना मुश्किल होता है ऐसे में इसको खाने से शरीर में प्यूरिन एसिड बढ़ेगा। जितना ज्यादा प्यूरिन बढ़ेगा उतना ही शरीर में यूरिक एसिड बढ़ेगा इसके कारण भविष्य में जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा रहेगा।
