आज के समय में बहुत से लोग हैं जो तनाव और उदास भरी जिंदगी से परेशान हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो हर समय मायूस रहते हैं और ये सिर्फ एक चीज के कारण हो रहा है और वह है Happy Hormone। जी, बिल्कुल आप अपनी बॉडी में हैप्पी हार्मोन की मात्रा बढ़ाकर खुश और हैप्पी रह सकते हैं। बस अपनी डेली लाइफ में कुछ बदलावों से आप इसे हासिल कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं।

Happy Hormone

आपको बता दें कि हैप्पी हार्मोन चार तरह के होता हैं। जैसे कि डोपामाइन, सेरोटोनिन, एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन। ये हार्मोन जिम्मेदार हैं कि हम कब खुश होंगे और कब दुखी। वहीं, एंडोर्फिन हॉर्मोन, ब्रेन को शांत और हेल्दी रखने का काम करता है।

चाहते हैं कि आपका हैप्पी हार्मोन बढ़े तो रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे एंडोर्फिन, डोपामाइन और सेरोटोनिन हॉर्मोन को रिलीज होने में मदद मिलेगी और फिर आपका मूड बेहतर होता है। छोटे-छोटे लक्ष्यों को बनाएं और उसको पूरा करें। इसके साथ ही आप धूप में भी कुछ समय बिता सकते हैं और मेन चीज़ है कि आप सही समय पर और पर्याप्त मात्रा में नींद लें।

Happy Hormone बढ़ाने के लिए खाएं ये

अपनी डाइट में केला, डार्क चॉकलेट, नट्स, दही, अंडे, मछली, ओट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, ग्रीन टी आदि को शामिल करें ताकि शरीर में डोपामाइन, सेरोटोनिन, ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन बेहतर हो। इसके साथ ही कद्दू के बीच, ड्राई फ्रूट्स भी ले सकते हैं। फिर आपको आठ से नौ घंटे की नींद भी पूरी लेना है, जिससे आपका दिमाग शांत हो सके।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *