आजकल सभी लोगों में कोरियन स्किन केयर रूटीन काफी फेमस है। कोरियन महिलाओं की ही तरह बेदाग ग्लास स्किन पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट भी लोग इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपको बताएं कि अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करके आप कोरियन ग्लास स्किन पा सकते हैं तो? 15 दिन लगातार इस्तेमाल कर लें तो चेहरे पर इसका असर साफ नजर आने लगेगा और फिर आपको फेशियल और क्लीन अप कराने की भी जरूरत नहीं।

सुबह उठते ही करें ये काम

कोरियन स्किन के लिए सुबह उठते ही सबसे पहले ठंडे पानी से चेहरा धोएं। ऐसा करते हैं तो एक तो चेहरा साफ होता है और साथ ही स्किन को ताजगी मिलती है। अगर लगातार कई दिनों तक ऐसा करते हैं तो फेस पर ग्लो जरूर आएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडे पानी से चेहरा धोने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, साथ ही स्किन भी टाइट होती है।

टोनर

अब जब आपने अपना फेस क्लीन कर लिया है तो इसके बाद टोनर लगाएं। टोनर को आप घर पर गुलाब से तैयार कर इस्तेमाल कर सकते हैं। टोनर का यूज करते हैं तो स्किन के लार्ज पोर्स कम हो जाते हैं और साथ ही टोनर लगाने के बाद चेहरा फ्रेश भी नजर आता है।

टोनर लगाने का सही तरीका

इसको ठीक तरीके से लगाने के लिए हल्के हाथों से टोनर को स्किन पर डैब करें। ऐसा करते हैं तो ये स्किन में अच्छे से एब्जॉर्ब हो जाएगा।

फेस मसाज

सुबह के स्किन केयर रूटीन में फेस मसाज को शामिल करें। ऐसे में अगर चाहते हैं कि आपकी स्किन टाइट रहे तो फेस मसाज जरूर करें।

चेहरे की मसाज करने का तरीका

इसके लिए एक लाइटवेट फेशियल ऑयल लें, अगर वो नहीं है तो मॉइश्चराइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब हल्के हाथों से अपनी उंगलियों से चेहरे पर गोलाकार मोशन में मसाज करें। ऐसा आपको 5-10 मिनट तक करना है।

सनस्क्रीन: डेली रूटीन का हिस्सा

बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर वो घर पर हैं तो सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपका ऐसा सोचना गलत है। चाहे आप घर में हों या घर से बाहर, दोनों ही हालात में सुबह सनस्क्रीन जरूर लगाएं ताकि आपकी त्वचा का सुरक्षा हो सके।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *