व्यस्त जिंदगी में हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहता है। अच्छा खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। अच्छे खान-पान की बात करें तो बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ करते हैं। ग्रीन टी आपकी कई तरह की प्रॉब्लम्स दूर करने में मदद करती है। यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इससे न सिर्फ डिमेंशिया से बचाने में मदद मिलती है बल्कि कैंसर और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि कैसे ग्रीन टी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
स्टडी में हुआ खुलासा
जापान में एक अध्ययन में बात सामने आई है कि जो बुजुर्ग नियमित तौर पर ग्रीन टी पीते हैं उनमें डिमेंशिया का खतरा कम होता है। इसमें रिसर्चर्स ने करीबन 9,000 एडल्ट्स से उनकी कॉफी और चाय पीने की आदतों के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने आंकड़ों का विश्लेषण करने के लिए ब्रेन स्कैन इस्तेमाल किया।

तीन से ज्यादा गिलास पीने से हुआ फायदा
नतीजों में रिसर्चर्स ने पाया कि दिन में जिन्होंने तीन से ज्यादा गिलास ग्रीन टी उन्हें डिमेंशिया रोकने में बहुत मदद मिली। इसके अलावा 2022 के मेटा एनालिसिस के अनुसार, रोज एक कप ग्रीन टी यदि आप पिएंगे तो डिमेंशिया का जोखिम 6% कम होगा। वहीं अन्य अध्ययन से यह साबित हुआ है कि रोज 2-3 कप ग्रीन टी पीने से सोचने समझने की क्षमता खोने का खतरा कम होता है। इसी कारण ग्रीक द्वीप इकारिया के रहने वाले बुजुर्गों में डिमेंशिया का खतरा बिल्कुल भी नहीं होगा क्योंकि ग्रीन टी उनकी डेली रुटीन का हिस्सा होती है।
ग्रीन टी रखेगी दिमाग को स्वस्थ
आपको बता दें कि डिमेंशिया एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होने लग जाती है। इसमें व्यक्ति के सोचने-समझने की क्षमता पर भी असर होता है। वहीं ग्रीन टी में कैटेचिन और एल थियानिन मौजूद होता है जो आपके दिमाग की सेहत को अच्छा बनाता है। यह आपके मस्तिष्क में न्यूरॉन्स को डैमेज होने से भी बचाती है और आपमें अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती है और ब्रेन सेल्स की सुरक्षा भी करती है। इससे ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मैमोरी शॉर्प होती है। इसे पीने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और फोकस बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
दिल को भी रखेगी स्वस्थ
दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी आजकल काफी बढ़ रहा है। ऐसे में ग्रीन टी आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करेगी। इसे पीने से आपका ब्लड प्रेशर सही रहेगी। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करेगी। इसके अलावा ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखती है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होगा।
कैंसर से होगा बचाव
ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ऐसे में यह कैंसर कोशिकाओं को बढ़ाने से रोकेगी। शोध की मानें तो यदि आप ग्रीन टी पीते हैं तो ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलेरेक्टल कैंसर से भी आपका बचाव होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
