डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिससे आज के समय में कई लोग जूझ रही हैं। इस बीमारी में जब आप फास्टिंग करते हैं तो ब्लड शुगर लेवल के साथ-साथ खाने के बाद भी शुगर लेवल बैलेंस रखना जरुरी होता है। डाइट के अलावा वॉकिंग के जरिए भी आप अपना शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं। आपने कई बार सुना होगा कि शुगर के मरीजों को जितना हो सके पैदल चलने के लिए कहा जाता है। हर काम करने के लिए डायबिटीज के मरीजों को पसीना बहाना चाहिए। अब यहां सवाल यह आता है कि क्या पैदल चलने से आपका शुगर लेवल कम होगा। आज आपको इसी बारे में बताते हैं।
पैदल चलने से कम होगी आपकी शुगर
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को एक्टिव रहना चाहिए। आप जितना एक्टिव रहेंगे उतनी ही आपको डायबिटीज की संभावना कम होगी। आप लोग जितना पैदल चलोगे उतना ही आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से कम होगा। यदि आप तेज-तेज चलेंगे तो पैंक्रियाज की कोशिकाएं तेजी से कम होगी। आपकी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगी। आपका मेटाबॉल्जिम तेज होगा और खाना तेजी से पचकर ब्लड शुगर बढ़ने से भी रुकेगा।

इतना पैदल चलना रहेगा सही
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की मानें तो आपको रोज 10,000 स्टेप्स या फिर कम से कम 30 मिनट चलना चाहिए। इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा। यदि आपको एक बार में 30 मिनट चलने में दिक्कत होती है तो आप पूरे दिन में सुबह, दोपहर और शाम को 10 मिनट तक वॉक कर सकते हैं। इसके लिए आप एक टाइम फिक्स भी कर सकते हैं।
इस बात का भी रखें ध्यान
सैर के साथ-साथ अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें। कार्ब्स का सेवन कम करें क्योंकि इनको पचाने के लिए ज्यादा चलना पड़ता है ऐसे में डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को सुबह और शाम को वॉक जरुर करनी चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि किस स्पीड में चलना सही और कैसे आप समस्या को हमेशा कंट्रोल में रख सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
