आजकल के व्यस्त लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाने के चलते कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो रही हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है किडनी स्टोन। यह समस्या धीरे-धीरे होती है जिससे न सिर्फ बढ़ती उम्र के लोगों का खतरा होता है बल्कि युवा भी इसका शिकार होते हैं। किडनी स्टोन उस समय होता है जब शरीर में मिनरल्स और बाकी पोषक तत्व इंबैलेंस हो जाते हैं। यह धीरे-धीरे किडनी में जमा होने लगते हैं। आयुर्वेद की मानें तो पित्त वाले फूड्स जैसे ज्यादा मिर्च मसाले, खट्टे फल, तले हुए और जंक फूड्स किडनी में पथरी का मुख्य कारण हो सकते हैं। इसके अलावा यदि आप कम पानी पीते हैं तो भी शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकती है। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि किडनी की पथरी का खतरा किन फूड्स के कारण होता है।

ये फूड्स बढ़ाएंगे खतरा

एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि आप खट्टे, तले और मिर्च मसाले वाले फूड्स ज्यादा खाते हैं तो किडनी स्टोन का खतरा ज्यादा होगा। इसके अलावा कम पानी पीने के कारण भी यह समस्या बढ़ सकती है।

खट्टे फूड्स

यदि आप खट्टे और एसिडिक फूड्स जैसे कि इमली, अचार, टमाटर और नींबू ज्यादा खाते हैं तो शरीर में एसिडिटी बढ़ जाएग। इससे कैल्शियम ऑक्सलेट का निर्माण ज्यादा होने लगेगा जो कि किडनी स्टोन का मुख्य कारण बनेंगे। ऐसे में यह फूड्स सीमित मात्रा में ही खाएं।

सोडियम वाले फूड्स

ज्यादा नमक वाले फूड्स खाने के कारण भी आपके शरीर में कैल्शियम का स्तर बढ़ जाएगा। इससे भी किडनी स्टोन का खतरा रहता है। यदि आपका शरीर पित्त वाला है तो ज्यादा नमक से बना हुआ खाना आपके लिए हानिकारक होगा। ऐसे में यदि आप नमक की मात्रा कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो पैकेज्ड फूड्स, चिप्स और प्रोसेस्ड फूड्स न खाएं। इन चीजों की जगह आप घर में बना सिंपल खाना खा सकते हैं।

ज्यादा मिर्च मसाले खाना

मिर्च और मसाले भी पित्त को बढ़ाएंगे जिसके कारण किडनी में स्टोन बन सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा तीखा और मसालेदार खाने से सिर्फ आपकी पाचन पर ही बुरा असर नहीं होता बल्कि शरीर में गर्मी भी बढ़ेगी। ऐसे में अपनी डाइट में मसाले कम रखें। सादे और हल्के मसाले वाला खाना खाएं। इसके अलावा धनिया, सौंफ और हल्दी जैसे आयुर्वेदिक मसाले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

चीनी और मिठाईयां

चीनी और इससे बनी चीजें जैसे कि मिठाईयां और कोल्ड ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन न करें। इससे भी किडनी में स्टोन बढ़ेगा। चीनी आपके शरीर में ऑक्सलेट और कैल्शियम का संतुलन बिगाड़ेगी। फलों में मिलने वाली नैचुरल शुगर का सेवन आप कर सकते हैं।

तला और जंक फूड

इस तरह के खाने में भी ट्रांस फैट और ऑक्सलेट्स ज्यादा मात्रा में होते हैं। यह भी किडनी में स्टोन की दिक्कत बढ़ा सकते हैं। ऐसे फूड्स आपके शरीर में विषाक्त पदार्थों को भी बढ़ावा देंगे इसलिए आप तले हुए और जंक फूड्स से परहेज करें। घर में बना हेल्दी और कम तेल वाला खाना ही खाएं।

ऐसे करें किडनी स्टोन से बचाव

आयुर्वेद के अनुसार, पानी को शरीर की शुद्धी करने का तत्व माना जाता है। जब शरीर में पानी की कमी होती है तो किडनी स्टोन का खतरा भी बढ़ जाता है। दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं। इसके अलावा नारियल पानी, बेल का शरबत, आयुर्वेदिक हर्बल चाय पिएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *